हिन्दू कल्याण महासभा ने किया,मृत गाय को उठवाने में सहयोग।

 


हिन्दुस्तान वार्ता। आगरा

हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों ने मृत गाय को उठाने में खास सहयोग किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक गाय ,सती नगर, नराइच क्षेत्र में बीमार होने के कारण मर गई थी।

ये खबर हिन्दू कल्याण महासभा के पदाधिकारियों को मिली। 

वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तत्काल नगर निगम की टीम को बुलाया।

नगर निगम की टीम गाड़ी लेकर पहुंची। सभी ने मिलकर गाय को गाड़ी में चढ़वाया।

गाय का निगम की टीम द्वारा यथा संभव अन्तिम संस्कार किया गया। इस पुनीत कार्य में अन्ना, अजय,बबलू,आकाश,सुशील, मोनू एवं महासभा के राहुल चित्तोड़िया आदि की भूमिका प्रमुख रही।