अमरनाथ यात्रा 2022 : बादल फटने के बाद, इटावा के सभी यात्री सुरक्षित।



हिन्दुस्तान वार्ता: राजेश प्रजापति 

वालटाल अमरनाथ यात्रा 2022 के लिए निकले इटावा 66 दर्शनार्थियों का जत्था 2 जुलाई को इटावा से रवाना हुआ था, जिसके 61 यात्री शुक्रवार की दोपहर तक दर्शन करके वालटाल आ चुके थे।

 जिसमें शेष पांच यात्री वही फंसे रह गए थे,जो आज सुबह वालटाल के लिए पैदल रवाना हुए। अमरनाथ बर्फानी सेवा मंडल के अध्यक्ष ओम रतन कश्यप ने बताया कि गजेंद्र मिश्रा जी सहित पांचों यात्रियों से बात हुई वह वालटाल से आने के लिए पैदल रवाना हो चुके, साथ ही जो अन्य यात्री जो दर्शन करके आ चुके थे।  

    वे.. यहां रुककर गजेंद्र मिश्रा सहित सभी यात्रियों का   इंतजार  रहे थे।उन्हें समझा बुझा कर बस द्वारा जम्मू के लिए रवाना कर दिया गया, क्योंकि सभी के परिवार से फोन आ रहे हैं। परिवार के लोग चिंतित हैं ,आप सब जम्मू पहुंचकर मिश्रा जी का इंतजार कीजिए। मिश्रा जी को इटावा ले जाने के लिए  ओम रतन कश्यप, जय सिंह चौहान ,वालटाल में ही रुके ।

शेष यात्रियों का जत्था बस द्वारा जम्मू के लिए निकल गया है। सभी यात्री जम्मू में मिश्रा जी का इंतजार करेंगे।

विशेष सूचना :-

अमरनाथ में 8-7-2022  की दुर्घटना में अगर आपको कोई अपना फंसा होने की आशंका है तो कृपया इन नंबरों पर डायल करके पता कर सकते हैं।

Helpline numbers : 

NDRF :

011-23438252

011-23438253

Kashmir Divisional Helpline :

0194-2496240

Shrine Board Helpline :

0194-2313149

महादेव सबकी रक्षा करें। ॐ नमः शिवाय ।