मुहर्रम के उपलक्ष में आगरा का 323 वां प्रसिद्ध फूलों का ताजिया रखा गया।

 



हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा का 323 वां प्रसिद्ध फूलों का ताजिया, कटरा दबकईयान पाय चौकी पर अपनी रस्मो रिवाज़ के साथ रखा गया । ताजिये पर गुलाब के 50 किलो फूल चढ़ाए गए। उसके बाद ताजिये पर फातिहा खानी का कार्यक्रम हुआ।

 जिसमें कमेटी के अलावा शहर के मोअजि़ज़ लोगों ने शिरकत फरमाई। दूरदराज से लोगों का ताजिए के दीदार करने के लिए आना जाना शुरू हो गया है। 

यह सिलसिला 3 दिन तक बराबर चलता रहेगा। फातिहा खानी में कमेटी के लोगों ने मुल्क में अमन-चैन के लिए दुआएं मांगी। फातिहा में चौधरी हाजी शाहिद हुसैन अध्यक्ष ,शरीफ खान उपाध्यक्ष, हाजी अजीज उद्दीन संरक्षक, एमके काज़मी मीडिया प्रभारी, समी आगाई , बुंदन मियां, सैयद इरफान अहमद ,अब्दुल हक वारसी आदि शरीक हुए। 

7 अगस्त को फूलों के ताजिए पर रात 8:00 बजे एक सम्मान का कार्यक्रम किया जाएगा,जिसमें शहर के धर्म गुरुओं का सम्मान किया जाएगा। 

दूसरा कार्यक्रम बेगम देवढी में किया गया,जहां पर बुंदन मियां व उनके पुत्रों द्वारा एक  

सबील लगाई गई है, जिसको मुंबई के कारीगरों ने सजाया है। इस सबील को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

रिपोर्ट-असलम सलामी।