एनसीसी में नए कैडेटों की भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न।




 हिन्दुस्तान वार्ता:छतरपुर (मध्यप्रदेश)। 

जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंदनगर में एनसीसी में नए कैडेटों की भर्ती प्रक्रिया का आयोजन सोमवार को किया गया। जिसमें 25 एमपी बटालियन एनसीसी छतरपुर से सूबेदार रंजीत सिंह एवं एनसीसी अधिकारी एम.के. राय द्वारा छात्र- छात्राओं का चयन फिजिकल टेस्ट, दौड़ व लिखित परीक्षा के आधार पर एनसीसी प्रथम वर्ष में भर्ती के लिए किया गया।इस भर्ती प्रक्रिया में डेढ़ सौ छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। संस्था प्राचार्य हरीश रैकवार ने चयनित किए गए सभी कैडेटों को बधाई दी है।

रिपोर्ट-मदन साहू।