अ.भा.ब्राह्मण महासभा(महिला प्रकोष्ठ)की प्रदेश अध्यक्ष बनीं,वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. मधु भारद्वाज।




- अभी तक डॉ. मधु भारद्वाज कुशलतापूर्वक सँभाल रही थीं जिलाध्यक्ष का दायित्व।

-भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की स्थापना।

-पूरे प्रदेश में ब्राह्मण महिलाओं को करुंगी संगठित, जागृत और वैचारिक रूप से संपन्न: डॉ. मधु भारद्वाज।

हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा। ब्राह्मण समाज को एक सूत्र में समाहित करने वाले भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय जी द्वारा स्थापित अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा में ताजनगरी की सुप्रसिद्ध वरिष्ठ साहित्यकार, संपादक, समीक्षक और समाजसेवी डॉ. मधु भारद्वाज को महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वे अभी तक संगठन में जिलाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) का दायित्व कुशलतापूर्वक सँभाल रही थीं।

    प्रदेश महामंत्री पंडित आचार्य राजेश शर्मा के साथ प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा ने आगरा आकर मनोनयन का यह पत्र डॉक्टर मधु भारद्वाज को स्वयं प्रदान किया। 

      इस मौके पर डॉ. मधु भारद्वाज ने कहा कि वे अपनी योग्यता और शक्ति के बल पर पूरे प्रदेश में ब्राह्मण समाज की महिलाओं को संगठित, जागृत और वैचारिक रूप से संपन्न कर समाज व राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में एक नई दिशा प्रदान करने के लिए निरंतर कार्यरत रहेंगी।

     उल्लेखनीय है कि डॉ. मधु भारद्वाज भारतीय हिंदी परिषद इलाहाबाद, हिंदी साहित्य सम्मेलन प्रयाग, नागरी प्रचारिणी सभा आगरा, गाँधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र, आगरा महानगर लेखिका समिति, ऑथर्स गिल्ड ऑफ इंडिया, साहित्य साधिका समिति, संस्कार भारती कला साधिका समिति और ब्राह्मण प्रोफेशनल एसोसिएशन सहित कई महत्वपूर्ण स्थानीय और राष्ट्रीय संगठनों से जुड़कर हिंदी साहित्य, संस्कृति, राजभाषा और समाज की सेवा में निरंतर अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।