अछनेरा में भव्य तिरंगा रैली का पुष्प वर्षा कर, किया जोरदार स्वागत।

                  

हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

अछनेरा-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय विधायक चौधरी बाबूलाल के नेतृत्व में कस्बा अछनेरा में आज़ादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव के तहत, हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए तिरंगा जन जागरण रैली निकाली गई।   

तिरंगा रैली का शुभारंभ अछनेरा के पहाड़ से किया गया, सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन की चप्पे चप्पे पर पैनी नजर थी।

 रैली में थाना प्रभारी अनुराग शर्मा मय फोर्स के मौजूद थे।

 रैली के मुख्य अथिति क्षेत्रीय विधायक चौधरी बाबूलाल और विधायक प्रतिनिधि का क्षेत्रीय लोगों ने फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

तिरंगा रैली ने मुख्य बाजार होते हुए पूरे कस्वे में भृमण किया। तिरंगा रैली का जगह जगह पर क्षेत्रीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया।

 रैली में अछनेरा के श्री शिवप्रसाद राष्ट्रीय इन्टर श्री हरप्रसाद इन्टर कालेज,इन्द्रा स्कूल सहित कई स्कूल के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। तिरंगा रैली में पूरे मार्ग में भारत माता की जय ,वंदेमातरम ,जय श्री राम जैसे नारों से समस्त वातावरण देश भक्ति के रंग में रंग गया। 

क्षेत्रीय विधायक ने रैली समापन पर क्षेत्रीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरा देश तिरंगे के रंग में रंगा जा रहा है। इसी क्रम में फतेहपुर सीकरी विधान सभा के हर घर तिरंगा पहुंचने का काम किया है।

 इस दौरान डा.रामेश्वरचौधरी,प्रेमनारायण सिंघल,मनीष सिंघल रवि प्रधानरायभा,आरकेइंदौलिया,प्रवीनबिंदल,रामेश्वर वर्मा,वीके ठाकुर, पवन छोंकर, कुमर बहादुर मिश्रा, श्रीओमइंदोलिया,सलीमभूरानी,भूराक़ुरैशी,हाशिम क़ुरैशी और अन्य भाजपाई मौजूद रहे।

रिपोर्ट-आर के लवानिया।