सभी ताजिये सुपुर्द -ए -खाक किए गए ।





हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

आज प्रातः 10:30 बजे कटरा दबकैयान से फूलों का ताजिया अपनी रस्मो रिवाज के साथ उठाया गया। 

ताजिये पर मातम व सौजो़ सलाम का सिलसिला चल रहा।

ताजिए का दीदार करने आए लोग ताजिए पर केवड़ा छिड़क रहे थे और मन्नतों के लिए हाथ फैलाए दुआएं मांग रहे थे। जायरीनों की भीड़ लगातार बढ़ती चली गई। 

ताजिएदारों ने ताजिए को आगे बढ़ाया। ताजिया पाई चौकी की ओर लाया गया और धूलिया गंज , फ्रीगंज व सुल्तानगंज पुलिया से होता हुआ कर्बला, न्यू आगरा पहुंचा, जहां उसको सुपुर्द- ए- खाक कर दिया गया। 

फूलों के ताजिए के पीछे सैकड़ों की तादाद में ताजिए शहर के कोने-कोने से कर्बला तक आ रहे थे। 

शाम 4:00 बजे तक ताजिए कर्बला पहुंचते रहे। शहर में जगह-जगह सबील का इंतजाम किया गया।

इस मौके पर पुलिस काफी मुस्तैद रही। जगह-जगह पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी थी।

रिपोर्ट-असलम सलीमी।