किरावली उप जिलाधिकारी कार्यालय की छत धराशाई,बाल बाल बचे एसडीएम और चेयरमैन।




हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

किरावली:उप जिलाधिकारी किरावली कार्यालय की छत बुधवार को दोपहर अचानक भरभरा कर जमीन पर धराशाई हो गई, ईश्वर की कृपा ही समझें,  कि कोई गंभीर हादसा नहीं हो सका।

 उप जिलाअधिकारी, नगर पालिका परिषद के चेयरमैन डॉ अशोक अग्रवाल कार्यालय में बैठे आपस में कुछ वार्ता कर रहे थे। अचानक छत जमीन पर आ गिरी। हादसे के दौरान चेयरमैन और एसडीएम बाल-बाल बच गए।

बुधवार को जिस समय यह गंभीर हादसा हुआ उस समय उप जिलाधिकारी कार्यालय में अछनेरा के चेयरमैन डॉअशोक अग्रवाल, उप जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह से वार्ता कर रहे थे, गनीमत यह रही हादसे के दौरान कार्यालय में कोई फरियादी और अधिवक्ता मौजूद नहीं थे। बताते हैं कि अचानक कार्यालय की छत से आवाज आई,पहले से ही चौकन्ने।उपजिलाधिकारी को शायद छत गिरने का एहसास हो गया था। उन्होंने चेयरमैन अग्रवाल को आवाज देकर कार्यालय से बाहर निकलने के लिए कहा तो उसी क्षण छत भरभरा के नीचे आ गिरी।

 दोनों ही लोग इस हादसे से बाल-बाल बच गए। याद रहे कि 3 वर्ष पूर्व एक तत्कालीन उपजिलाधिकारी ने छत की मरम्मत कराई थी।

 लोगों का कहना है कि प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक उप जिलाधिकारी कार्यालय में फरियादियों और अधिवक्ताओं की काफी भीड़ रहती है। गनीमत यह रही हादसे के समय कार्यालय में कोई मौजूद नहीं था।

 वरना गंभीर हादसा हो सकता था। ना जाने कितने लोगों की जान चली जाती। गौरतलब है कि किरावली तहसील के भवन का निर्माण 1980 के दौरान कराया गया था। बरसाती काल में तहसील मुख्यालय का पानी टपकता रहता है।राजस्व विभाग ने इस भवन की मरम्मत भी कराई है, लेकिन भवन की जर्जर हालत के चलते वादिकारियो कर्मचारियों के सिर पर हमेशा मौत का साया मंडराता रहता है। तहसील कर्मियों ने जर्जर तहसील मुख्यालय के भवन की शीघ्र निर्माण कराए जाने की मांग की है।

रिपोर्ट-आर के लवानिया।