अज्ञात व असहाय मृतकों की आत्म शांति के लिए विधिवत हवन-यज्ञ सम्पन्न।

 



हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी द्वारा विगत तीन वर्षों के दौरान सुरक्षित रखे 3022 अज्ञात मृतकों के अस्थि फूलों को गंगा में विसर्जन करने से पहले उनकी मुक्ति के लिये शनिवार को विद्युत शवदाहगृह ,ताजगंज पर हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। गायत्री परिवार द्वारा मंत्रोच्चार के बीच जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने आहुतियां अर्पित की। गायत्री मंत्रों से आज विद्युत शवदाह गृह परिसर गूंज उठा। 

पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह, विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल व जी.एस. धर्मेश,अल्प संख्यक आयोग के अध्यक्ष असफाक शैली, महिला आयोग की सदस्य श्रीमती निर्मला दीक्षित,डा. मुनीश्वर गुप्ता,डा. प्रदीप गुप्ता, नितिन कोहली सहित कई लोगों- जनप्रतिनिधियों ने आहुतियां अर्पित की।

सभी ने श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी के  अस्थि विसर्जन कार्यक्रम की सराहना की।

वरिष्ठ अध्यक्ष सुनील विकल ने बताया कि कल रविवार को अस्थि कलशों को सुसज्जित मुक्ति रथ पर सजाया जायेगा। सायं तीन बजे कमच्छा देवी मंदिर हाथी घाट पर कानून राज्यमंत्री एस. पी. सिंह बघेल, हरी झंडी दिखाकर विसर्जन यात्रा की  रवानगी करेंगे। 

संयोजक संजीव गुप्ता के अनुसार विसर्जन यात्रा दरेसी, रावतपाड़ा,जौहरी बाजार ,सुभाष बाजार के प्रमुख बाजारों का भ्रमण कर सुभाष बाजार में सर्व-धर्म प्रार्थना सभा के रुप में परिवर्तित होगी। महामंत्री राजीव अग्रवाल ने बताया कि सर्व धर्म प्रार्थना सभा में विभिन्न धर्मों के धर्मगुरू इन मृतकों की आत्म शांति के लिये अपनी श्रंद्धाजलि अर्पित करेंगे। तथा पुलिस गारद द्वारा सलामी दी जायेगी।सोमवार को सुबह अस्थि विसर्जन यात्रा सौरों के लिए प्रस्थान करेगी।हवन यज्ञ के दौरान सुदर्शन दुआ, ओम टंडन, डॉ सुरेश गोयल, राजकुमार जैन,वरिष्ठ व्यापारी नेता टी.एन. अग्रवाल,समाज सेविका शीतल अग्रवाल, मीडिया प्रभारी नंदकिशोर गोयल की उपस्थिति सराहनीय रही। ज्ञानेंद्र तोमर,मनोज शर्मा, नवीन सिंघल, राजीव पोद्दार आदि का विशेष सहयोग रहा।

रिपोर्ट-असलम सलीमी।