अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की रथयात्रा पहुंची,हजारीबाग।

 





हिन्दुस्तान वार्ता।

हज़ारीबाग़,18 सितंबर। आर्थिक आधार की माँग को लेकर गत 09 अगस्त को जम्मू से शुरू हुई रथयात्रा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तँवर के नेतृत्व में स्व. भानु प्रताप सिंह स्मृति भवन, रामगढ़, झारखंड होते हुए हज़ारीबाग़ पहुँची जहां दोनों ही जगह राष्ट्रीय अध्यक्ष व उनके साथ रथयात्रा में चल रहे सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता व महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. ऐपी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार सिंह उर्फ़ बीनू भय्या, कार्यकारी अध्यक्ष झारखंड ललन सिंह, पूर्व सैनिक कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व आठ विश्व रिकॉर्डधारी ग्रुप कैप्टन डॉ. जय पाल सिंह चौहान, अयोध्या पीठाधीश्वर जगद्गुरु बालमुकुंद आचार्य, प्रदेश महामंत्री सूरज देव सिंह, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एच एन सिंह, अनीता चौहान, भरत शास्त्री, अनंतराम, जसवंत सिंह, जगन रेड्डी, मनोहर चंदेल का स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया।

स्थानीय लोगों में ज़िला अध्यक्ष मुन्ना सिंह, अनिल सिंह, राम सिंह, मिथलेश सिंह, विनोद सिंह, प्रमोद सिंह, मनोज सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर महेंद्र सिंह तँवर ने सुप्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व सांसद बाबू रामनारायण सिंह द्वारा रचित “स्वराज्य लुट गया” नामक पुस्तक का विमोचन किया।