जीवन आधार वैल.सोसायटी ने अपने निःशुल्क शिक्षा केन्द्र पर मनाया श्री गणेश उत्सव।

 




हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

जीवन आधार वैलफेयर सोसाइटी द्वारा हलवाई की बगीची स्थित निशुल्क शिक्षा केंद्र में गणपति उत्सव का आयोजन किया गया। संस्थापिका नीता जैतली ने बताया कि छात्रों ने बहुत मेहनत से सांस्कृतिक कार्यक्रम तैयार किये।आयोजन में गणेश वंदना एवं विभिन्न भजनो पर नृत्य एवं  भजन भी गाये गए। संस्थापिका डॉ मंजू गुप्ता ने बताया कि संस्था छात्रों को शिक्षा के साथ साथ संस्कार और धर्म के साथ भी जोड़ने जा कार्य करती है। जो धर्म के साथ जुड़ता है वह सही मायने मे इंसान बनता है और देश और समाज के लिए उपयोगी बनता है। 

21 दीपों की मुख्य आरती नीता जैतली, डॉ.सिमरन उपाध्याय एवं डॉ.मंजू गुप्ता ने की।

इस अवसर पर अनीता पाठक, रेखा गुप्ता, कविता कक्कर,लता शिवानी, लक्ष्मी, प्रिया अंजना, कौशल कुमार आदि ने भजन गाये एवं व्यवस्था मे सहयोग किया। कार्यक्रम के बाद सभी मे मिष्ठान एवं फल का वितरण किए गए।