सत्यमेव जयते ट्रस्ट द्वारा संचालित,निःशुल्क कम्प्यूटर सेंटर को मिले चार और कम्प्यूटर।बच्चों को दिये सर्टिफिकेट।

 


हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

दिव्यांग सेवा चैरिटेबिल ट्रस्ट के सहयोग से संजय पैलेस में सत्यमेव जयते ट्रस्ट द्वारा संचालित निशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र के लिए बनवारी  लाल चैरिटेबिल ट्रस्ट,दिल्ली की ओर से चार और नये कम्प्यूटर प्रदत्त किये गये है।अब यहां कुल 14 कम्प्यूटर स्थापित है। यह कम्प्यूटर सेंटर बनवारी लाल चैरिटेबिल ट्रस्ट द्वारा वित्त पोषित  है।   

इस सेन्टर पर स्मार्ट एलईडी 50" टी.वी. भी लगाया गया है, जिससे अधिक बच्चों को शिक्षा प्रदान हो सकेगी।आज  2021-2022 शैक्षिक सत्र में प्रशिक्षण पाने वाले शिक्षार्थियों को सर्टिफिकेट भी दिये गये, जिनको पाकर उनके चेहरे खिल उठे। सर्टिफिकेट विनय कुमार अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, डॉ वीं के गुप्ता, सन्तोष शर्मा ने भेंट किये। इस मौके पर एस.के. मेहरा,सुधीर गुप्ता,गौतम सेठ, हरीश, राम, व नंदकिशोर गोयल भी उपस्थित रहे।।