अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की जन जागृति रथयात्रा पहुँची जमशेदपुर।

 





हिन्दुस्तान वार्ता।

जमशेदपुर 14 सितंबर। आर्थिक आधार पर आरक्षण माँग, सामाजिक समरसता तथा महापुरुषों के इतिहास के संरक्षक की माँग को लेकर गत् 09 अगस्त को जम्मू से चली रथयात्रा पंजाब, हिमाचल, उत्तराखण्ड, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, झारखंड के विभिन्न शहरों व गाँवों से गुजरती हुई आज झारखंड के सबसे बड़े शहर और औद्योगिक नगरी जमशेदपुर पहुँची।जहां विभिन्न समुदाय और जाति के लोगों ने भव्य स्वागत किया।

 रथयात्रा का नेतृत्व महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तँवर कर रहे हैं व उनके साथ वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील ऐ पी सिंह, पूर्व सैनिक कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व आठ विश्व रिकॉर्ड धारक ग्रुप कैप्टन डॉ. जय पाल सिंह चौहान, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष वीनू सिंह, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ललन सिंह, प्रदेश सचिव सर्वेश सिंह, अयोध्या पीठाधीश्वर जगद्गुरु बालमुकुंदाचार्य, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एच एवं सिंह, अनीता चौहान, शंकर सिंह, सूर्यदेव सिंह, शंभूनाथ सिंह अध्यक्ष झारखंड क्षत्रिय संघ, वॉर्नर सिंह, विनय सिंह, रामबाबू सिंह, शमशेर सिंह, रामेश्वर दयाल सिंह, श्याम किशोर सिंह  प्रदेश उपाध्यक्ष, यश सिंह परमार, मनीष सिंह, सर्वेश सिंह तथा काफ़ी बड़ी संख्या में करणी सेना व वीरांगना सेना के पदाधिकारी चल रहे थे।

सर्वप्रथम रथयात्रियों ने उपस्थित जनसमूह के साथ महाराणा प्रताप चौक पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा का माल्यार्पण कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए तत्पश्चात् राष्ट्रीय अध्यक्ष व अन्य ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस व जनसभा को संबोधित किया।