किरावली बार एसोसिएशन में किया भंडारे का आयोजन।

                      


हिन्दुस्तान वार्ता। किरावली

किरावली तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता रूप नारायण गुप्ता ने तहसील मुख्यालय पर मंगलवार को धार्मिक अनुष्ठान और भंडारे का आयोजन किया, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा सभी अधिवक्ता और समाजसेवियों ने हिस्सा लिया।

 वरिष्ठ अधिवक्ता रूप नारायण गुप्ता और उनकी धर्मपत्नी ने मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर हवन पूजन करते हुए बड़े भंडारे का आयोजन किया।  जिसमें अधिवक्ता मोरध्वज सिंह एडवोकेट ताराचंद इंदौलिया राम कुमार इंदौलिया गजेंद्र इंदौलिया आदि ने अपनी महती भूमिका अदा की।

 इस दौरान कई धार्मिक अनुष्ठान भी आयोजित किए गए।

इस मौके पर उप जिलाधिकारी तहसीलदार के अलावा सभी अधिवक्ताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

रिपोर्ट-आर के लवानिया।