आगरा:महाराजा अग्रसेन जी की शोभायात्रा में फिर गूंजा एक ईंट, एक रुपया का सिद्धांत।

 




 

कर्मयोगी से पहली बार निकली भव्य शोभायात्रा, हवन और अग्र सम्मान समारोह का किया आयोजन। 

हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा : दो ऊंट, चार घोड़े और बैंड बाजो की धून पर चलते अग्रवंशी। मार्ग में महाराजा अग्रसेन और महारानी माधवी के गूंजते जयघोष। एक ईट, एक रूपये का सिद्धांत का सन्देश देती झांकियां। ये नज़ारा था अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की 5146 वीं जन्म जयंती पर अग्र मिलन समिति कर्मयोगी की ओर से कमला नगर स्थित कर्मयोगी एक्सटेंशन से पहली बार निकाली गयी शोभायात्रा का। 

समिति के अध्यक्ष पवन बंसल ने बताया कि कर्मयोगी क्षेत्र को दुल्हन की तरह सजाया गया है। शोभायात्रा में आधा दर्जन सजी झांकियो में 18 राजकुमार और नौ देवी के स्वरूप की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। 

सारे कर्मयोगी एक्सटेंशन में अग्रोहा धाम की तरह में 18 वैश्य गोत्रो के द्वार बनाये गए।जिसमे सिंह द्वार मुख्य द्वार के रूप में सजाया था।

उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल और कोषाध्यक्ष विजय अग्रवाल ने बताया कि शोभायात्रा यमुना बिहार चौराहा से अमिता बिहार होते हुए कर्मयोगी फुब्बारे पर सम्माप्त हुई। क्षेत्रवासियों ने जगह-जगह शोभायात्राओं की आरती और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कर्मयोगी फुब्बारा पर समापन महाआरती का आयोजन किया गया। इससे पहले प्रातः 11 बजे से हवन किया गया और रात्रि 9 बजे अग्र सम्मान समारोह का आयोजन किया।

 इस अवसर पर अध्यक्ष पवन बंसल, उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विजय अग्रवाल, व्यापारी नेता टी. एन. अग्रवाल, प्रमेन्द्र गर्ग, रामकिशोर बंसल, हरीश गोयल, विनोद कुमार अग्रवाल, लविश कुमार अग्रवाल, पवन अग्रवाल, सुमित गर्ग, अंकित बंसल, मदन गोपाल अग्रवाल, राजू बंसल, संजीव अग्रवाल, अनिल अग्रवाल टोटी, संजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे। 

इनको मिला अग्र सम्मान:-

डीडी सिंघल, सतीश चंद्र अग्रवाल, पारस जैन, अमरनाथ अग्रवाल, प्रमोद मित्तल, वरुण गोयल, अभिषेक गर्ग, हरी मोहन गर्ग, महेश चंद्र अग्रवाल, दीपक जैन, प्रमोद सिंघल, प्रदीप मित्तल, सोनू गोयल, नितिन गोयल, पवन अग्रवाल |