अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा,रथ यात्रा,पहुँची बुराहनपुर।

 




हिन्दुस्तान वार्ता।

बुरहानपुर 07 सितंबर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर महेंद्र सिंह तंवर के नेतृत्व में गत 09 अगस्त को जम्मू से जातिगत आरक्षण की समाप्ति व आर्थिक आधार पर आरक्षण, महापुरुषों के इतिहास का संरक्षण व सामाजिक समरसता की माँग तथा जनजागरण के उद्देश्य से शुरू हुई रथ यात्रा आज ऐतिहासिक नगरी बुरहानपुर पहुँची। 

बुरहानपुर वह स्थान है जहां मुग़ल सम्राट शाहजहाँ की पत्नी मुमताज़ महल की अंतिम प्रसव के दौरान हुई मृत्यु के पश्चात उनके शव को दफ़न किया गया था तथा छह महीने बाद उनके पार्थिव शरीर को आगरा ले जाकर ताजमहल में दफ़नाया गया था।

 रथयात्रा में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह परिहार, उपाध्यक्ष सरदार सिंह परिहार, मध्य प्रदेश महासभा अध्यक्ष रामबीर सिंह सिकरवार, पूर्व सैनिक कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व आठ विश्व रिकॉर्ड धारक ग्रुप कैप्टन डॉ. जय पाल सिंह चौहान, अयोध्या पीठाधीश्वर जगद्गुरु बालमुकुंदाचार्य, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य आशुतोष सिंह शेखावत, भरत शास्त्री, मनोहर सिंह चंदेल आदि चल रहे है।

रथयात्रा का बुरहानपुर पहुँचने पर नवलसिंह सहकारी शुगर मिल में भव्य स्वागत किया गया तथा आम सभा से पूर्व महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अन्य सभी उपस्थितों ने ठाकुर शिव कुमार सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

तत्पश्चात् रथयात्राओं ने उपस्थित जनगण के साथ भव्य रैली का रूप लेते हुए गणपति मंदिर के दर्शन व पूजा अर्चना की। जिसके बाद रथयात्रा का जनप्रिय निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह उर्फ़ शेरा भय्या द्वारा उनके निवास पर स्वागत सत्कार किया गया व प्रेस कॉन्फ़्रेंस को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सम्बोधित किया।

तत्पश्चात् ठाकुर शिव कुमार सिंह चौराहे पर स्थित उनकी प्रतिमा का माल्यार्पण कर, रथयात्री बड़ी संख्या में सुप्रसिद्ध समाज सेवी जगदीश सिंह सेंगर के निवास पर उनके युवा पुत्र की असमयिक मृत्यु पर अपनी शोक संवेदना प्रकट करने पहुँचे।

 राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर महेंद्र सिंह तँवर व अन्य ने महासभा के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष , भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद स्मृति स्वर्गीय नंदकुमार सिंह हॉस्पिटल में उनके परिवार द्वारा चलायी जा रही गरीबों, बीमारों और उनके मातहतों के लिए चलाई जा रही निःशुल्क अन्नपूर्णा रसोई के अन्नवितरण में भाग लिया तथा उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इसके बाद जिसके बाद सभी उपस्थित स्वर्गीय नन्दकुमार सिंह चौहान के निवास पर उनके पुत्र हर्ष वर्धन सिंह व परिजनों को अपनी शोक संवेदना देने पहुँचे व उनके समाज सेवा में किए गए महती योगदानों को याद किया।

 अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जिलाध्यक्ष बुरहानपुर और ठाकुर भरत सिंह, युवा अध्यक्ष रणजीत सिंह गहलोत, ठाकुर अर्पित सिंह, लयश्री ठाकुर, ममता भगत सिंह ठाकुर, सपना गहलोत, योगेश गहलोत, धवल राज सिंह ठाकुर।

रिपोर्ट-ठा. धर्म सिंह ब्रजवासी।