भारतीय किसान यूनियन"भानू"ने किया,अनिश्चित कालीन धरने का ऐलान।

                 

- यूनियन के संगठन मंत्री को झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप।

- शासन-प्रशासन से उचित न्याय की माँग,एवं दोषियों को दण्डित किया जाए।

हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा:भारतीय किसान यूनियन"भानू" के अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने कहा है कि यूनियन के संगठन मंत्री धर्मेन्द्र पाल सिंह एवं उनके परिवार को आगरा बनस्थली के वीरेंद्र कु.मित्तल ने झूठे मुकदमे में फंसा कर उनका उनके परिवार का उत्पीड़न किया है।

  हम शासन-प्रशासन से माँग करते हैं कि सत्यता की जाँच कर, दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करें।जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

यूनियन ने आगरा मंडल और अलीगढ़ मंडल के सभी पदाधिकारियों को सूचित किया  है ..कि वे बड़ी संख्या में 10,10,2022 को आगरा के वनस्थली विद्यालय छलेसर आगरा,पहुंचे। 

उन्होंने बताया कि वीरेंद्र कुमार मित्तल ने धर्मेन्द्र पाल सिंह व उनके परिवार के खिलाप झूठे मुकद्दमे में फसाकर परेशान किया है, 15 महीने से विश्वास कर लिया।

  अब प्रबंधक के खिलाफ़ विद्यालय,NH2- छलेसर पर आंदोलन होगा।

वहाँ अलीगढ़ मंडल व आगरा मंडल के सभी जिला अध्यक्ष एवं  कार्यकारिणी मंडल अध्यक्ष,कार्य कारिणी प्रदेश एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।                    

       भानू प्रताप सिंह

        राष्ट्रीय अध्यक्ष

भारतीय किसान यूनियन ,भानू'