माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का नया सांग 'नजरें में कजरे बन के' हुआ रिलीज ।





हिन्दुस्तान वार्ता।मुम्बई

भोजपुरी इंडस्ट्री हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव अब रोके किसी के रुकने वाली नहीं है। उनके गानों ने तो मानो यूट्यूब पर आग लगा रखी है। इनके फैंस की एक लंबी चौड़ी लिस्ट है, जो इनके परफॉर्म किये गानों को एक दिन में ही मिलियन से ज्यादा व्यूज दिला देते हैं। इनका हालिया रिलीज सांग 'दोहा में जाके में करबा' को एक दिन में 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल हो चुके हैं। वही अब इनका नया सांग भी यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इस गाने के बोल हैं 'नजरें में कजरे बन के'। इस सांग को भी सिंगर शिवानी सिंह ने गाया है। आजकल भोजपुरी इंडस्ट्री में इनकी आवाज का भी डंका बज रहा है। इनके गाए हर सांग को आप यूपी बिहार छोड़िए साहब ये तो भोजपुरी गानों का गढ़ माना जाता है, लेकिन अब ये सांग आपको महानगर मुंबई में भी सुनने को मिले रहे हैं।

लिंकः https://youtu.be/ESOzm2DdLi4

माही के सांग 'नजरें में कजरे बन के' की शुरुआत बनके धमाकेदार एक्सप्रेसन के साथ होती है। और माही कहती है कि नाम ले तो हर दिल धड़केला ताबे ओढनिया सरकेला मार लेला मोतिया तो आँखे हुई छतिया में धास जा ए राजा जी नजरे में कजरे बनके बस जा ए राजा जी। 

इस सांग की लोकेशन बेहद ही खास है। जहां गाने में माही का साथ बैकग्राउंड डांसरों ने भी बखूबी दिया है। और सांग को इतना ग्रैंड बना दिया है। सांग में माही ने इंडियन और वेस्टर्न दोनों ही आउटफिट का इस्तेमाल किया है। जो एक दम मनमोहक है। खबर लिखे जाने तक 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वही इसको 8.7K से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं।

'नजरे में कजरे बन के' के सांग को सिंगर शिवानी सिंह ने गाया है। इसका लेखन आशुतोष तिवारी ने किया है। इसका संगीत विकास यादव ने तैयार किया है। इसमें निर्माता रत्नाकर कुमार है। गाने का निर्देशन भोजपुरिया ने किया है। इसकी कोरियोग्राफी गोल्डी-बॉबी ने की है। रिकॉर्डिंग जेपी तिवारी (संगम स्टूडियो)  में की गई है।