कनाडा के शहर विनिपेग में गांधी जी को भजन प्रस्तुत कर,याद किया गया।

 



हिन्दुस्तान वार्ता।

गांधी जयंती के अवसर पर गायक सुधीर नारायण ने कनाडा के विनिपेग शहर में Canadian Museum for Human Rights में स्थापित पूज्य महात्मा गांधी जी के स्टैचू के समक्ष.. रघुपति राघव राजा राम और वैशनव जन तो तेने कहिए जे गाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 

मुख्य अतिथि Andrew Smith, मैनिटोबा के provincial Minister for Sport, Culture & Heritage (लाल टाई में) ने महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और उनके विचारों को आज के विश्व में अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। मुख्य अतिथि मंत्री ऐंड्रू स्मिथ ने मैनिटोबा प्रदेश में हर वर्ष २ अक्तूबर को “महात्मा गांधी डे” मनाने की आधिकारिक महत्वपूर्ण  घोषणा भी की। सुधीर नारायण के साथ हरपाल खटाना और अनुरीत खटाना ने स्वर दिया, जबकि तबला नेटली ओरी और ढोलक बाल कलाकार अनुभव खटाना ने संगत की। इस अवसर पर पूर्व सांसद डॉक्टर डग एयोल्फ़सन, भरतनाट्यम् नृत्यांगना डॉक्टर सौम्या दक्षिणामूर्ति, इंडिया असोसीएशन के अध्यक्ष राज ग्रेवाल, गांधी सेंटर के सुधीर कुमार, किश मोधा, गणपत लोधा, जगदीश खट्टर आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में कम्यूनिटी लीडर डॉक्टर हरपाल खटाना का महत्वपूर्ण योगदान रहा।कार्यक्रम मे मीडिया के साथ साथ, बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट-असलम सलीमी।