आगरा के यमुना विहार कॉलोनी में डांडिया उत्सव में डांडिया नृत्य कर, मचाया धमाल।




हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

 यमुना विहार स्थित श्यामजी एन्क्लेव में डांडिया उत्सव का भव्य आयोजन किया गया।  गुजराती परिधानों में महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ डांडिया नृत्य किया तथा गरबा खेला। 

बच्चों ने भी एकल नृत्य किया।जो काबिले तारीफ था।बच्चों के एकल डांस ने भी काफी तालियां बटोरीं।

 कार्यक्रम में सपना गोयल, वंदना गुप्ता,मीनू उपाध्याय, शालिनी गुप्ता, वर्षा, लीना,किरन, आदि मौजूद रहीं। रिद्धिमा गोयल, सांची गुप्ता की प्रस्तुति सराहनीय रही। संचालन इंदु विज ने किया।

रिपोर्ट-असलम सलीमी।