ताज प्रेस क्लब के चुनाव:आज भी भरे गए पर्चे,13 नवंबर को होगा चुनाव।




हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा। ताज प्रेस क्लब के चुनाव की प्रक्रिया तीव्र गति से आगे बढ़ चली है। इसके लिए आज भी कई पत्रकारों ने अपने-अपने नामांकन दाखिल किए हैं। प्रेस क्लब के चुनावों को लेकर आज भी क्लब परिसर में गहमा-गहमी का वातावरण दिखाई दिया। क्लब के सदस्य पत्रकारों ने अपने-अपने समर्थकों के साथ नामांकन भरा। जोशीले नारों के साथ पत्रकारों ने अपना नामांकन दाखिल किया। 

प्रेस क्लब के इन बहुप्रतीक्षित चुनावों के लिए अच्छा-खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।  

आज नामांकन के लिए आखिरी दिन था, चुनाव संचालन समिति के पास आखिरी तिथि तक क्लब के अध्यक्ष पद के लिए 5 पत्रकारों ने नामांकन किया है। महासचिव के पद के लिए 6 पत्रकारों ने नामांकन किया है। उपाध्यक्ष पद के लिए 7 और सचिव पद के लिए 10 पत्रकारों ने नामांकन दाखिल किया है। जबकि कार्यकारिणी सदस्य के लिए 20 पत्रकारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया समाप्त हो गयी है। 

प्रेस क्लब के महासचिव पद के लिए डॉ. महेश चंद्र धाकड़ ने नामांकन दाखिल किया है। उपाध्यक्ष एवं सचिव पद के लिए आदर्श नंदन गुप्त ने पर्चा दाखिल किया। देश दीपक तिवारी ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है। मोहन लाल जैन ने उपाध्यक्ष, आलोक कुलश्रेष्ठ महासचिव, कार्यकारिणी सदस्य महेश शर्मा और ध्यामल गांगुली ने पर्चा दाखिल किया है।

रिपोर्ट-असलम सलीमी।