श्रीकृष्ण लीला महोत्सव: गौ पूजन के साथ,श्रीकृष्ण-बलराम गौचारण यात्रा सम्पन्न।

 


हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

वाटर वर्क्स स्थित,गौशाला मंदिर में गोपाष्टमी पर,सुबह गौ पूजन किया गया। वेद मंत्रों के साथ ये पूजन प्रमुख उद्योगपति व समाजसेवी डा.रंजना बंसल ने किया। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में गाय को सबसे बड़ा धन माना गया है। गाय ही हमारे जीवन में रची बसी है। मां के बाद गाय का दूध ही बच्चा पीता है, इसलिए इसे मां का सम्मान दिया गया है। पूजन करने वालों में श्रीकृष्ण लीला कमेटी के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष मदन गर्ग, अशोक गोयल, विजय रोहतगी, लीला संयोजक केके अग्रवाल, डा.एसपी सिंह, राजीव अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, केसी अग्रवाल, महेश जौहरी, मनोज बंसल, प्रमोद मोदी, नीलू रोहतगी, निशा सिंघल, कृष्ण कन्हैया अग्रवाल, अनूप गोयल, शैलेंद्र गिर्राज बंसल, प्रभात रोहतगी आदि प्रमुख थे। 

गोपाष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण-बल्देव जी की परम्परागत शोभा यात्रा बेंड बाजे के साथ निकली। शोभायात्रा का मार्ग में जगह जगह स्वागत किया गया।

 श्रीकृष्ण-बलराम गौचारण यात्रा, जीवनीमंडी, भैरौं बाजार, बेलनगंज चौराहा, कचहरी घाट, छत्ता बाजार, दरेसी नं.2, रावतपाड़ा, सुभाष बाजार, जौहरी बाजार, किनारी बाजार, सेव का बाजार, फुलट्टी, छिलीईंट घटिया, सिटी स्टेशन रोड, धूलियागंज, पथवारी, बेलनगंज तिकोनिया होती हुई गौशाला वापस आई।

रिपोर्ट-असलम सलीमी।