श्री कृष्ण लीला महोत्सव:फूलों से सज गए, राधे संग श्रीकृष्ण कन्हाई।दीपोत्सव और तांडव नृत्य का लिया आनंद।



हिन्दुस्तान वार्ता।धर्मेन्द्र कु.चौधरी

आगराः श्रीकृष्ण लीला में रविवार को दर्शकों ने ब्रज की मशहूर फूलों की होली का आनंद लिया और दीपोत्सव से परिसर झिलमिला उठा। तांडव नृत्य भी किया गया। 

गौशाला में रविवार को ब्रज की संस्कृति से दर्शक सराबोर रहे। गीत, संगीत और नृत्य से सभी कलाकारों ने दर्शकों का मन मोह लिया। राधा-कृष्ण के स्वरूपों ने ब्रज के लोकगीतों पर जमकर नृत्य किया, जिस पर सभी दर्शक मोहित हो गए और थिरकने लगे। ग्वाल-वालों और गोपियों के साथ रास भी रचाया। फूलों की होली हुई। जिसमें श्रीकृष्ण लीला कमेटी के पदाधिकारियों ने भी राधा-कृष्ण के स्वरूपों पर फूल बरसाए। उल्लासमय माहौल देखते हुए दर्शक भी उल्लसित हो गए उन्होंने भी पुष्प वर्षा की। इसके साथ ही दीपोत्सव मनाया गया। 

लीला के अंत में आरती उतारने वालों में कमेटी के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल,कार्यकारी अध्यक्ष मदन गर्ग, महामंत्री विजय रोहतगी,  उपाध्यक्ष अशोक गोयल, लीला संयोजक केके अग्रवाल, त्रिलोकी नाथ, कैलाश खन्ना, मनोज बंसल, राजेश सिंघल, गिर्राज बंसल,अमित अग्रवाल, मनोज अग्रवाल पोली, राजेश अग्रवाल,निशा सिंघल,रमन गोयल, अनूप गोयल, कैलाश नाथ, ब्रजेश अग्रवाल,आशीष रोहतगी,प्रभात रोहतगी, शेखर गोयल आदि प्रमुख थे। छाया-विक्की गोयल(काव्या स्टूडियो) 

------------------------------------

70 फुट का आज जलेगा पुतला, होगी आतिशबाजी 

आगराः वाटर वर्क्स स्थित गौशाला में हो रही श्री कृष्ण लीला में सोमवार को कंस वध की लीला का मंचन होगा। इसके बाद 70 फुट ऊंचे कंस के पुतले का दहन किया जाएगा। अध्यक्ष मनीष अग्रवाल के अनुसार आतिशाबाजी बहुत ही आकर्षक होगी, जिसे देखने के लिए सभी शहरवासी आमंत्रित हैं।