नेहा राज और राकेश तिवारी के नए सांग 'लिट्टी चोखा हमार' ने उड़ाया गर्दा, माही की खूबसूरती ने मोह लिया।

 


हिन्दुस्तान वार्ता।भोजपुर(बिहार)

भोजपुरी इंडस्ट्री में अब बदलाव की लहर देखने को मिल रही है। इस इंडस्ट्री में भी अब बेहतरीन फिल्मों के साथ साथ बेहद ही खास गाने रिलीज होने लगे हैं जो इंडस्ट्री की दिशा और दशा दोनों ही बदलने का दमखम रखते हैं। इस बदलाव का सबसे बड़ा श्रेय जाता है भोजपुरी म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स को। जिसके एमडी रत्नाकर कुमार हर बार अपनी नई सोच से सभी को चौंका देते हैं। एक बार फिर से कंपनी ने सुपरसिंगर नेहा राज और  राकेश तिवारी का नया सांग रिलीज किया है। जिसके बोले है लिट्टी चोखा हमार। गाने को भोजपुरी फ़िल्म जगत की सुपरहॉट और बोल्ड एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव पर फिल्माया गया है। गाने में राजस्थान की खूबसूरती तो यूपी बिहार के खाने की बात की गई है। इस गाने को राजस्थान के कलाकारों के साथ ही वही पर फिल्माया गया है। इसके लिरिक्स बिट्टू विद्यार्थी ने ऐसे लिखे है जो जुबान पर एक दम से ही चढ़ जाते हैं। वही गाने में नेहा और राकेश की आवाज ने ऐसा जादू चलाया है कि इसे बार सुनने का मन करता है। इसका म्यूजिक अप्रतिम त्रिपाठी (ईशु) कुछ अलग ही तरीके से तैयार किया है जो कानों में पड़ते इसे गुनगुनाने पर मजबूर कर दे रहा है। गाने की कोरियोग्राफी बात करे तो गोल्डी जायसवाल और बॉबी जैक्सन ने इसे फूल टू बॉलीवुड के साथ साथ राजस्थान के पारंपरिक नृत्य को भी इसमें डाला है। वही गाने में निर्देशक भोजपुरिया विजन ने तो इसमें चार चांद लगा दिए हैं। उनके हर सांग में वे एक लगा ही लोकेशन का चयन करते हैं, जिससे गाने और निखार के आता है। 

link: https://youtu.be/E0mAwgixBqE

गाने में दोनों कलाकार यानी कि माही और गोल्डी अपने अपने शहर की तारीफ कर कर हैं। जैसे माही गाने में दाल बट्टी चूरमा की बात कर रही है तो वही गोल्डी चिट्टी चोखा को खाने की बात कह रहे हैं दोनों मिलकर कहते हैं कि मेरे रांझणा चलो घुमा दूँ मैं रंगीलो राजस्थान शहर गुलाबी ठाट नवाबी एक अलग पहचान दाल बट्टी चूरमा का स्वाद चखा दूँ। मैं आरे छूट जाएगा खान थारा सतुआ और आचार  तोहरी दाल बट्टी चूरमा पर परिपरि यार लिट्टी चोखा हमार हो करबू प्यार बेसुमार चल तोहका घुमा दूँ सदरू यूपी बिहार।

गाने को बेहद ही खास तरीके से दर्शकों के समक्ष पेश किया गया है जो देखने में आंखों को बेहद ही कहा लगा रहा है। गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं, वही इसकी मिक्स मास्टर अजय सिंह AJ, एडिटर पंकज सॉ, डीआई रोहित ने किया है।गाने के फुल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के पास हैं।

रिपोर्ट-ब्रजेश मेहर।