दिल्ली:भाजपा ब्रज प्रान्त उपाध्यक्ष, प्रभारी स्टार प्रचारक "दिल्ली निकाय चुनाव,टी.एन.अग्रवाल ने किया,सघन जनसंपर्क।

 


हिन्दुस्तान वार्ता।धर्मेन्द्र कु.चौधरी

 दिल्ली:भाजपा ब्रज प्रान्त उपाध्यक्ष, प्रभारी स्टार प्रचारक "दिल्ली निकाय चुनाव" टी.एन.अग्रवाल जी ने कई वरिष्ठ नेताओं-पदाधिकारियों ,कार्यकताओं के साथ मिलकर, दिल्ली के नवीन शाहदरा,रोहतास नगर आदि स्थानों पर जाकर ,सघन जन सम्पर्क कर, जनता से अनुरोध किया कि वे भाजपा प्रत्याशियों को वोट दें।

  चुनाव प्रचार के दौरान श्री अग्रवाल के साथ, क्षेत्रीय विधायक,जिलाध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष चुनाव कोर कमेटी के पदाधिकारी भी साथ रहे।

उन्होंने मिलकर विभिन्न बाजारों के दुकानदारों,बाजार कमेटी के पदाधिकारियों से भाजपा के समर्थन में जन संपर्क किया।  

श्री अग्रवाल को पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है,उसका वे बखूबी,निर्वहन कर रहे हैं।

  सूत्रों की मानें तो उनका एक सप्ताह से ,दिन भर मंच से सभाओं का संबोधन,सघन जन सम्पर्क,ऐतिहासिक परिणाम लाएंगे।

उनकी ये व्यवहारिक कार्य प्रणाली ,निश्चय ही दिल्ली में गुल(कमल) खिलायेगी।