ब्रज प्रान्त उपाध्यक्ष टी.एन.अग्रवाल,(प्रभारी स्टार प्रचारक दिल्ली निकाय चुनाव) ने दिल्ली निकाय चुनाव में कोर कमेटी के साथ किया,जन सम्पर्क।

 


हिन्दुस्तान वार्ता।दिल्ली

 ब्रज प्रान्त उपाध्यक्ष टी.एन.अग्रवाल ने दिल्ली निकाय चुनाव में कोर कमेटी के साथ,जन सम्पर्क किया। उन्होंने नवीन शाहदरा,रोहतास नगर,रामनगर,अन्य समाज के अलावा वाल्मीकि बस्तियों में दौरा किया।उसके बाद वाल्मीकि बन्धुओं की एक सभा को संबोधित किया, उसके बाद मोदी जी की मन की बात, एक बूथ पर बैठ कर कार्यकर्ताओं को बुला कर मन की बात पर कार्यक्रम किया। 

इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों में महासंपर्क अभियान के अंतर्गत नए क्षेत्रों में जाकर सीधा जनता से संवाद किया और उनको 4 तारीख को वोट डालने के लिए प्रेरित किया।

इसके उपरांत करीब 20-25  मोहल्ला कमेटियों व 2 बड़ी आम सभाओं को संबोधित किया, जिसमे उन्होंने बताया कि आप भारतीय जनता पार्टी, देश की सबसे बडी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। 4 तारीख़ को जोरदार वोटिंग करनी है, जैसे जैसे टी एन अग्रवाल जी अलग अलग वार्डो में संबोधन दे रहे,कार्यकर्ताओं ने उनके भाषणो को सुना, तो उनकी दिन पर दिन उपयोगिता बढ़ती गई है ,जबकि उनके परिवार में दिसंबर के पहले हफ्ते में शादी है, तो उन्हे एक दो दिन के लिए  लौटना पड़ रहा था ,अब वे शायद दिसंबर की 2 तारीख़ तक लौट पाएंगे, क्योंकि वे विभिन्न कार्यक्रमों में जाके कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं के बीच जा के अपनी बात कह रहे हैं। और भी प्रत्याशी उनसे संपर्क करके निवेदन कर रहे हैं कि आप हमारे क्षेत्र में भी दौरा करिए और हमारी सभाओ में संबोधन करें।

एक सभा में जब वे बोल रहे थे तो कार्यकर्ताओं ने मालाओं से उनका गला भर दिया और टी एन अग्रवाल के नाम के नारे लगने लगे। उनकी बात और उनकी स्पीच को सुनके वहाँ की जनता और कार्यकर्ताओं में बेहद खुशी है।उनकी डिमांड होने लगी। टी एन अग्रवाल जी की दिल्ली मे भी प्रचार के लिए कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में बोलने के लिये और आम सभाओं में बोलने के लिये उनकी बहुत डिमांड है। कल भी वे अनेक आम सभाओं को संबोधित करेंगे।