हिन्दू कल्याण महासभा के पदाधिकारियों ने बछड़े को बचाया।


हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

विगत, यमुना पार,सतीनगर में हिन्दू कल्याण महासभा के पदाधिकारियों को एक गाय के बछड़े के बीमार एवं घायल होने की खबर मिली। उन्होंने तत्काल पशु चिकित्सक को बुलाया।चिकित्सक ने बछड़े का उपचार किया। उपचार मिलने से उसकी जान बच गई।

इस नेक कार्य मे हिन्दू कल्याण महासभा के महानगर अध्यक्ष राहुल चित्तौडिया,मण्डल उपाध्यक्ष सुशील भदौरिया,महानगर उपाध्यक्ष सोनू ठाकुर,शनि,अन्ना सविता,कृष्णा शर्मा आदि टीम का योगदान रहा। 

राहुल चित्तौडिया के साथी,ये टीम शहर में अक्सर धार्मिक-सामाजिक कार्य करती रहती है,इसके लिए ये सराहनीय हैं।