आगरा:शिवालिक कैंब्रिज स्कूल,आवास विकास में "किशोर स्वास्थ्य" पर हुई परिचर्चा।



- डॉ.अतुल बंसल एवं डॉ.आरुषी बंसल ने छात्रों को स्वास्थ्य सम्बंधित,दी विस्तृत जानकारी।

हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा:आज शिवालिक कैंब्रिज स्कूल,आवास विकास आगरा में हुई "किशोर स्वास्थ्य" पर परिचर्चा।

 डॉक्टर अतुल बंसल और डॉक्टर आरुषि बंसल ने छात्रों को समझाया कि उम्र के इस पड़ाव में शरीर, सोच और जिन्दगी को देखने में बदलाव आते है।

उन्होंने छात्रों को संबोधन करते हुए कहा कि किशोर स्वास्थ्य में तीन तरह के परिवर्तन होते हैं।

१. शारीरिक स्वास्थ्य, जो कि संतुलित आहार से पाया जा सकता है। अमूमन देखा गया है  कि बच्चे घर का खाना छोड़ कर जंक फूड खाना पसंद करते हैं। जो कि कई तरह से शरीर को नुकसान पहुंचता है। युवावस्था में संतुलित आहार न खाने से दुष्परिणाम देखने को मिलते हैं। अभी समय है इस पर ध्यान देने की जरूरत है।

२. स्ट्रेस के अनेक प्रकार हैं, इम्तिहान का स्ट्रेस, पियर ग्रुप का स्ट्रेस, सोशल मीडिया, इंटरनेट का आदि होना। यह भी स्वास्थ्य( शारीरिक, मानसिक ) पर बहुत प्रभाव डालता है। समय पर 7 से 9 घंटे सोना, बहुत जरूरी है। स्ट्रेस से बचने के लिए रोज एक से दो घंटे खेल, डांस, शारीरिक गतिविधि करना, बहुत जरूरी है। इससे मोटापा भी नहीं होता।

३. सेक्स एजुकेशन, किशोर अवस्था में शरीर में कई परिवर्तन आते हैं। इसके साथ मन में कई सवाल भी उठते हैं। इन दुविधाओं का समाधान बहुत जरूरी है। छात्र अपने टीचर और अभिवावकों से बात करें, संवाद कर अपनी जिज्ञासा को दूर करें। इंटरनेट से समाधान ढूंढने में गलती होने के ज्यादा चांस होते हैं। इसलिए संवाद ही एक मात्र उपयुक्त है।

दोनों युवा डॉक्टर्स ने संतुलित आहार, शारीरिक एक्टिविटी और सही सेक्स एजुकेशन पर जोर दिया।

स्कूल प्रिंसिपल सुश्री कपूर ने धन्यवाद दिया और आगे के प्रोग्रामों मे सहयोग के लिए निवेदन किया।

आगे उन्होंने कहा कि ये सेमिनार, सिविल सोसायटी ऑफ आगरा के सचिव श्री अनिल शर्मा एवं सुश्री आकांक्षा कुशवाहा के सहयोग से आयोजित हुई। हम सभी उनका आभार व्यक्त करते हैं।