भाजपा,अल्पसंख्यक मोर्चा,के ब्रज क्षेत्र -आगरा महानगर के पदाधिकारियों ने "मैनपुरी" में की,नुक्कड़ सभाएं- डोर टू डोर कैम्पिंग।।

 


हिन्दुस्तान वार्ता। मैनपुरी

मैनपुरी : 5 दिसम्बर को होने वाले मैनपुरी उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर आगरा के अध्यक्ष हाजी अल्ताफ़ हुसैन ने उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ़ एवं हज राज्यमंत्री मा० दानिश आजाद अन्सारी जी के साथ डोर टू डोर कैंपिंग की एवं नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया।

 मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री रघुराज सिंह शाक्य जी के समर्थन में भाजपा के पक्ष में कमल के फूल पर वोट डालने की अपील की, साथ में रहे आगरा महानगर  अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री श्री गुरदयाल सिंह बेदी बौबी जी एवं बृज क्षेत्र अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष श्री गुरप्रीत सिंह जी, महामंत्री श्री बन्टी ग्रोवर जी, क्षेत्रीय सह संयोजक श्री सचिन जैन जी, अल्पसंख्यक मोर्चा मैनपुरी के जिलाध्यक्ष श्री आसिफ इस्लाम जी आदि मुख्य रूप से साथ रहे।

रिपोर्ट-असलम सलीमी।