होटल पूनम प्लाजा मे रंगोत्सव की धूम।



हिंदुस्तान वार्ता।
आगरा।दयाल बाग स्थित पूनम  प्लाजा होटल पर आगरा पेपर पैकिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह मे जहा एक और शहर की धार्मिक हस्तियां शामिल हुई वही व्यापार मंडल के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो एस पी बघेल एवम महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित की भी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत मनकामेश्वर मंदिर मठ के महंत   योगेश पुरी,प्रसिद्ध भगवताचार्य अरविंद जी महाराज ने सयुक्त रूप से की।
उसके उपरांत इलियास कब्बाल ने अपनी प्रस्तुति दी।
महंत योगेश पुरी एवम अरविंद जी महाराज ने होली के बहुत सुंदर गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को रंगमय बना दिया।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री टी एन अग्रवाल,राजेश अग्रवाल,राकेश बंसल,नेशनल चैंबर के अनिल वर्मा ,छावनी बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष डा पंकज महेंद्रू,ब्रह्म कुमारी आश्रम की ममता बहन ,ताज प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुनयन शर्मा , महासचिव के पी सिंह ने सभी को इस अवसर पर शुभकामनाएं दी।
एसोसिएशन के सरक्षक ब्रज मोहन अग्रवाल, अध्यक्ष प्रदीप पुरी,महासचिव बंटी ग्रोवर, कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल के अतिरिक्त शैलेंद्र शर्मा,गुड्डू बंसल,योगेश जैन,मोनू ग्रोवर,नवीन अग्रवाल,विशेष बंसल,सुमित अग्रवाल,शुभम कंसल,सौरभ कालरा,रिषभ सूरेका के अतिरिक्त सोनी जैन, रबी दुबे,सतीश अरोरा,भारत भूषण,अजय थापर,रेखा नागपाल,किरन तनेजा,शरद मल्होत्रा,प्रेम मल्होत्रा रोहित कत्याल आदि की उपस्थित रही।
रिपोर्ट- असलम सलीमी