हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
लखनऊ। हिन्दुस्तान पिछड़ा मोर्चा भारत द्वारा आगरा निवासी 'भंवर सिंह' को प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। संगठन की ओर से यह नियुक्ति उनके किए जा रहे समर्पण,लगन और निष्ठा को देखते हुए की गई है।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह को यह जिम्मेदारी ऐसे समय में सौंपी गई है, जब पिछड़ा वर्ग के लोगों को संगठित कर उन्हें सामाजिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की आवश्यकता है। संगठन को उनसे उम्मीद है कि वे प्रदेश स्तर पर पिछड़ा वर्ग को एकजुट कर उसे नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
इस अवसर पर हिन्दुस्तान पिछड़ा मोर्चा भारत के राष्ट्रीय महासचिव सोम प्रकाश सहित सभी पदाधिकारियों ने खुशी व्यक्त करते हुए भंवर सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा समाज के हित में प्रभावी कार्य किए जाएंगे।
पदाधिकारियों ने कहा कि भंवर सिंह के अनुभव और नेतृत्व क्षमता से संगठन को नई दिशा मिलेगी और प्रदेश में पिछड़ा वर्ग के अधिकारों व विकास के लिए ठोस पहल देखने को मिलेगी।

