मथुरा जिले में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत हुई।

 


हिन्दुस्तान वार्ता।

मथुरा।मथुरा में एक बार फिर से भगवा परचम फहराया है। नगर निकाय चुनाव में भाजपा को यहां बड़ी जीत हासिल हुई है। मेयर पद के भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल मेयर बने हैं। 

यहां कांग्रेस और समर्थित प्रत्याशियों को करारी हार का सामना करना पड़ा।

मथुरा नगर निगम में एक बार फिर से भगवा फहराया है। महापौर पद के प्रत्याशी विनोद अग्रवाल ने यहां से बड़ी जीत हासिल की है। 20 राउंड के बाद महापौर पद के भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल ने 110,529 मत से जीत हासिल की।

भाजपा के विनोद अग्रवाल को 1,45,720

बसपा से राजा अली को 35191

कांग्रेस- श्याम सुंदर उपाध्याय-35173

सपा-तुलसीराम शर्मा 11,922

कांग्रेस समर्थित-राजकुमार रावत-30,247 मत मिले। 

मथुरा में बीजेपी विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि मोदी और योगी जी के द्वारा किए गए विकास कार्यों का परिणाम है कि हम आज प्रचंड बहुमत से नगर निगम के अध्यक्ष पदों पर और मेरे नियर प्रत्याशियों के पदों पर जीत रहे हैं और यहां तक कि जो पार्षद पद हैं उनको भी बीजेपी प्रत्याशी जीत रहे हैं। यह उन्हीं परिणामों का आज प्रणाम है।

 जनता ने एकमुश्त होकर के बीजेपी को वोट दिया है जनता तक आम आदमी तक सरकार की योजनाओं का लाभ दिया गया है।श्रीकांत शर्मा ने कहा कि जनता को केंद्र सरकार उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई गई योजनाओं का लाभ दिया गया है।गरीब आदमी तक कमल पहुंचा है इसी का परिणाम है कि आज प्रचंड बहुमत से नियर पर्व पर हमारे बीजेपी प्रत्याशी जीत रहे हैं।

अधिक से अधिक संख्या में पार्षद प्रत्याशी जीते हैं।

भाजपा विधायक राजेश चौधरी ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा मेयर प्रत्याशियों की जीत हुई है। यहां प्रचंड बहुमत से जीत रही है यहां की मथुरा में भी मेयर भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल एक लाख मतों से अधिक जीतेंगे। मैं पुनः भाजपा पदाधिकारियों को बधाई देता हूँ।

रिपोर्ट-ठा.धर्म सिंह,ब्रजवासी।