बुंदेली प्रकृति-पर्यटन योजना की केंद्रीय टोली की बैठक सम्पन्न।

 


हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

लखनऊ:6जून,सम्मानित श्री शिवशंकर सिंह जी के दिलकुशा,लखनऊ स्थित आवास पर आयोजित "बुंदेली प्रकृति-पर्यटन योजना" की केंद्रीय टोली की बैठक संम्पन्न हुई

बैठक में 2 अप्रैल 2023 को झाँसी में संपन्न बुंदेली प्रकृति पर्यटन यात्रा की गहन समीक्षा कर भावी कार्यक्रमों की रूप रेखा तय की गई,जिनमें आगामी 27 जून 2023 को बांदा में आयोजित केन नदी उत्सव/ नदी पुत्र सम्मान कार्यक्रम सम्मलित है।

बैठक में लोक भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सम्मानित भाई ब्रजेंद्र पाल सिंह, सह-संगठन मंत्री भाई गोपाल उपाध्याय जी,संपर्क प्रमुख भाई श्रीकृष्ण चौधरी,यात्रा कार्यक्रम संयोजक मा०श्री नरेंद्र सिंह जादौन(पूर्व विधायक कालपी- जालौन),श्री जवाहर लाल मा० विधायक समथर -गरौठा(झांसी),श्री जितेंद्र सिंह सेंगर मा०सदस्य,विधान परिषद (चरखारी-महोबा),परम पूज्य आचार्य श्री अविनाश जी,आचार्य रवींद्र जी,श्याम जी,देशराज सिंह,कमलेश गुप्ता,डॉ० शिव शंकर सिंह एवं राम औतार गुप्ता, सह संयोजक,बुंदेली परिवार सहित केंद्रीय टोली के साथियों ने भाग लिया।