आगरा में बने फिल्म सिटी: नेशनल चैम्बर।मुख्यमंत्री को लिखा पत्र।



ताज नगरी में नायक एवं नायिकाएं समय-समय पर आती रहती हैं फिल्म शूटिंग के लिए। अभी तक कई विख्यात फिल्मों की आगरा में हुई हैं शूटिंग। 

चैम्बर ने मुख्यमंत्री को पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर फिल्म सिटी के स्थापना हेतु लिखा पत्र।

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा: नेशनल चैम्बर ने आगरा में फिल्म पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए माननीय मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर निवेदन किया है कि आगरा फिल्म पर्यटन के लिए उपयुक्त है।

चैम्बर अध्यक्ष राजेश गोयल ने कहा कि आगरा पर्यटन के क्षेत्र में विश्व पटल पर विख्यात है। यहां ताजमहल,आगरा किला,फतेहपुर सीकरी,एत्माददौला, अकबर का मकबरा आदि ऐतिहासिक/विश्वदाय स्मारक स्थित हैं। 

फिल्म निर्देशकों के लिए यह शहर बहुत ही अद्भुत एवं विविधता पृष्ठभूमि का है। इसलिए यहां समय-समय पर कई विख्यात फिल्मों की शूटिंग हुई है।

 जिसमें मुख्य रुप से मुग़ल-ए-आज़म, परदेस, बंटी और बबली, यमला पगला दीवाना, रांझणा,बाजिराओ मस्तानी, टॉयलेट: एक प्रेम कथा, मेरे ब्रदर की दुल्हन, तेवर, झूम बराबर झूम इत्यादि हैं।

संस्कृत एवं पर्यटन प्रकोष्ठ  के कोचेयरमैन राहुल जैन ने कहा कि फिल्म पर्यटन के लिए आगरा पूरी तरह से उपयुक्त है। यहां पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर फिल्म सिटी की स्थापना होनी चाहिए। जिससे शहर के फिल्म पर्यटन, प्रतिभा प्रशिक्षण एवं कौशल विकास के साथ-साथ यहां की अर्थव्यवस्था को भी प्रोत्साहन मिलेगा। फिल्म सिटी आगरा के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

 मुख्यमंत्री के अतिरिक्त यह मांग पर्यटन मंत्री उ0 प्र0 सरकार,अध्यक्ष फिल्म बन्धु एवं प्रमुख सचिव, सूचना एवं जनसम्पर्क उ0 प्र0 एवं प्रमुख सचिव पर्यटन उ0 प्र0 को भी पत्र भेजा जा रहा है।