देश भर के मॉडल्स ने बिखेरा ताजनगरी में फैशन का जलवा,रनवे पर हुई ब्यूटी विद नाँलेज की कैटवॉक।



"जलवा ग्रुप,एक पहल" संस्था द्वारा आयोजित किया गया जलवा टाइम्स फैशन आफ नॉलेज रनवे 2023

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। ब्यूटी विद ब्रेन का जब मिश्रण होता है तो फैशन और नॉलेज की जुगलबंदी होती है। इसके बाद जो खूबसूरती की इबारत लिखी जाती है उसका जलवा देखने लायक होता है। फैशन आफ नॉलेज का यही जलवा रनवे पर उतरा जलवा ग्रुप, एक पहल संस्था और बालाजी प्रॉपर्टीज आर्केड द्वारा आयोजित जलवा टाइम्स फैशन ऑफ नॉलेज रनवे 2023 में। 

फतेहाबाद रोड स्थित बेम्बू वुड रिसोर्ट में रविवार की शाम रनवे पर देशभर के मॉडल्स ने फैशन डिजाइनर और ब्यूटी आर्टिस्ट की कलाकारी को प्रस्तुत किया। फैशन रनवे 2023 का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल,तरुन सिंह (हिन्दू युवा वाहिनी महानगर अध्यक्ष), वाजिद निसार (समाजवादी पार्टी  महानगर अध्यक्ष), रिंकेश अग्रवाल (एम डी बालाजी प्रॉपर्टीज आर्केड ), राहुल पालीवाल, आकाश शर्मा (निदेशक एम प्लेनेट डिजीटल) ने दीप प्रज्जवलित कर किया। डॉ रोली सिन्हा, प्राप्ति माहेश्वरी व सचिन शुभ शर्मा (सीएमडी जलवा ग्रुप ) ने गणेश जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किये। सचिन शुभ शर्मा ने बताया की ये जलवा ग्रुप का 137 वां आयोजन है, जिसमें बी स्ट्रांग गर्ल्स का मैसेज भी दिया गया है।  स्टोन रॉक डांस ग्रुप ने धमाकेदार प्रस्तुति देकर रंगारंग कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके साथ शुरू हुए एक के बाद एक फैशन शाे के चरण। दिल्ली, जयपुर, सूरत, भोपाल, चंडीगढ़, मथुरा, लखनऊ आदि शहरों से आए फैशन डिजाइनर अंजली सिंह खिरवार, दीपक कुमार, लिपिका चड्डा, सुनैना गुप्ता, शान्तनु शर्मा, सचिन राजपूत, वंशिका वर्मा, निशा चाहर के डिजाइन्स मॉडल्स ने रैंपवॉक के माध्यम से प्रस्तुत किये। कार्यक्रम के दूसरे चरण में जलवा अवार्ड 2023 सिमरन उपाध्याय, राम मोहन कपूर, विनीत दुबे, आकाश शर्मा, हरविजय सिंह बहिया के करकमलों द्वारा प्रदान किये गए। जिसमें बेस्ट हेड मेकअप आर्टिस्ट की विभिन्न श्रेणियों में पारुल यादव, किरन लालवानी, चांदनी गुप्ता, रोजी धाकड़, लता वर्मा को सम्मानित किया गया। बेस्ट फीमेल मॉडल 2023  का अवार्ड प्रगति चौहान (अलीगढ़) को दिया गया। बेस्ट मेल मॉडल अवार्ड  2023 का राज गुप्ता को और बेस्ट फोटोग्राफी अवार्ड  शेखर सिंह को दिया गया। अनमोल बस्सी, नंदिता रावत, गरिमा शर्मा, गौरव चौहान, अमन खंडेलवाल, आकांक्षा चौधरी, मेहक भारद्वाज, आकांक्षा अरोरा,  सोनिया सेठ, श्रेया सिंह, रूबी खान, आरुषि शर्मा, शिवांजल शर्मा , आयुष दीक्षित आदि मॉडल्स ने रैंप पर प्रस्तुति दी। बेक स्टेज सहयोगियों का सम्मान आशीष पचौरी  और सोनम गुप्ता ने किया।