गुरुद्वारा प्रबंधन व सिक्ख समाज ने सेवादार गुरनाम सिंह के मिलने पर किया,हर्ष व्यक्त।

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा:25 जुलाई,गुरुद्वारा गुरु के ताल प्रबंधन व सिक्ख समाज ने सेवादार गुरनाम सिंह के सकुशल मिलने पर,हर्ष व्यक्त करते हुए, गुरु महाराज का शुकराना किया। उन्होंने संयुक्त बयान मे आगे कहा कि गुरुद्वारा सांझा दर है और प्यार,मानवता,सर्व धर्म भाई चारे का प्रतीक है।

 देश के प्रति किसी भी किस्म की गलत बयानी व जाति धर्म के विरुद्ध कही गई,किन्ही भी बातों की,गुरुद्वारा प्रबंधन सख्त निंदा करता व विरोध करता है। उन्होंने एक व्यक्तव्य मे कहा कि गुरनाम  सिंह व राजा नामक व्यक्ति का यह आपसी झगड़ा है, इसे गुरुद्वारा गुरु के ताल के प्रबंधन का कुछ भी लेना देना नही है।

 यह स्थान श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी का पवित्र स्थान है,जिन्होंने देश,धर्म व जुल्म के खिलाफ अपने आपको शहीद करवा दिया था। 

गुरुद्वारा प्रबंधन ने आगे यह भी कहा कि समूह गुरुद्वारा प्रबंधन एवं सिक्ख समाज इस देश के संविधान के प्रति और देश के प्रति नतमस्तक हैं और हमेशा रहेगें। सबसे पहले हमे हमारा देश प्यारा है और देश पर आंच आने पर सिक्ख धर्म की कुर्बानियां सारी दुनिया जानती है। जातिवाद से ऊपर उठकर सिक्ख धर्म मे सभी का बराबर सम्मान किया जाता है। किसी भी किस्म के देश विरोधी गतिविधियों का हम सख्त विरोध करते है।

अपने बयान को कलमबद्ध करते हुए सभी ने कहा कि हम देश की एकता और अखंडता को अछुण बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

लिखित बयान पत्र पर गुरुद्वारा गुरु के ताल के मौजूदा मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह जी,श्री गुरु सिंह सभा माईथान के प्रधान कंवल दीप सिंह ,सुखमनी सेवा सभा के वीर महेंद्र पाल,उपेंद्र सिंह लवली,गुरमीत सिंह सेठी,चौधरी मंजीत सिंह,दलजीत सिंह सेतिया,समन्वयक बंटी ग्रोवर,जसविंदर पाल सिंह,गुरुद्वारा माईथान के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी कुलविंदर सिंह जी,बलविंदर सिंह,जसपाल सिंह,पाली सेठी,शेर सिंह के हस्ताक्षर है।

जय हिन्द..🚩