वैदिक मंत्रोच्चार संग,भगवान भोलेनाथ का अर्चन कर किया विशाल बल्केश्वर महादेव मेले का शुभारंभ।



 मंचासीन:वरिष्ठ नेत्री कुंदनिका शर्मा,राकेश गर्ग"दर्जा.राज्य मंत्री"

      एवं धर्मेन्द्र कु.चौधरी"स्टेट हैड"एच वी मीडिया"व अन्य।

केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और एमएलसी विजय शिवहरे सहित कई गणमान्य हस्तियां रहीं शामिल।

श्री बल्केश्वर महादेव मेला समिति- 2023 ने बल्केश्वर चौराहे पर मेले के शुभारंभ के साथ ही खोया पाया केंद्र, प्राथमिक चिकित्सा शिविर और पेयजल सेवा की शुरु।

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। 16 जुलाई,श्री बल्केश्वर महादेव मेला समिति-2023 के बैनर तले, रविवार शाम बल्केश्वर चौराहे पर बल्केश्वर महादेव के विशाल मेले का शुभारंभ किया गया।

  केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, एमएलसी विजय शिवहरे, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राकेश गर्ग और वरिष्ठ क्षेत्रीय पार्षद एवं प्रमुख समाजसेवी मुरारी लाल गोयल पेंट वालों ने संयुक्त रूप से भगवान भोलेनाथ की तस्वीर के समक्ष दीप जलाकर और शुभ नारियल फोड़कर मेले का विधिवत शुभारंभ किया।

  सभी ने भगवान भोलेनाथ का अर्चन किया और उनसे मेले को निर्विघ्न संपन्न करवाने की प्रार्थना की। 

  इस दौरान आचार्य सचिन दीक्षित द्वारा वैदिक मंत्र उच्चार और भोले के सैकड़ों भक्तों द्वारा भोलेनाथ के जयकारों ने बल्केश्वर चौराहा पर भक्ति भाव का संचार कर दिया।

 इसी के साथ ही श्री बल्केश्वर महादेव मेला समिति-2023 द्वारा   मेले में आने वाले लाखों भक्तों की सुविधा के लिए कार्यालय स्थल पर खोया पाया केंद्र,प्राथमिक चिकित्सा शिविर और पेयजल सेवा भी शुरू कर दी गई। 

 समिति के अध्यक्ष महेश निषाद और कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप वाल्मीकि ने संयुक्त रूप से बताया कि समिति द्वारा मेले में आने वाले भक्तों के लिए पार्किंग की व्यवस्था अग्रवन गोशाला में की गई है। 

  मेला संयोजक रविकांत चावला और नंदी महाजन ने बताया कि यातायात व्यवस्था के लिए आईटीआई व शांति स्वीट्स के सामने और वॉटर वर्क्स चौराहा पर बैरीकेडिंग की गई है।

  महामंत्री डॉ.महेश फौजदार और इंदर डाबर ने बताया कि नगर निगम के सहयोग से बाल्मीकि बस्ती और शांति स्वीट्स चौराहा पर भक्तों की सुविधा के लिए स्वचालित बायो टॉयलेट लगाए गए हैं।

   सुरक्षा व्यवस्था प्रभारी शैलू गौतम और मीडिया प्रभारी निखिल गोयल ने बताया कि 50 स्वयं सेवकों की टीम माता-बहनों और भक्तों की सुरक्षा के लिए लगाई गई है जो जेब कतरों और अराजक तत्वों पर पूरे मेला क्षेत्र में सतर्क निगाह रखेगी।

 इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद व प्रमुख समाजसेवी मुरारी लाल गोयल पेंट वाले,पूजा बंसल, हरिओम गोयल बाबा,भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ ब्रज क्षेत्र के संयोजक गिर्राज बंसल, उत्तर प्रदेश महिला आयोग सदस्य निर्मला - दीक्षित,हिन्दुस्तान वार्ता(एच वी मीडिया)स्टेट हैड धर्मेन्द्र कु.चौधरी, कुंदनिका शर्मा, रीना सिंह, व्यापारी नेता टीएन अग्रवाल,समाजसेवी सुनील विकल, बसंत गुप्ता एडवोकेट, बंगाली मल अग्रवाल, ताराचंद मित्तल (तोती भाई), उपमा गुप्ता, पार्षद धर्मवीर भारती, राजकुमार गुप्ता, मनोज राजौरा, नवीन गौतम, दिगंबर सिंह धाकरे, डॉ. एसएस भगौर, हेमंत प्रजापति, राहुल चतुर्वेदी, महंत कीमती लाल, गौरव शर्मा, सुनील शर्मा, कोषाध्यक्ष संजय वर्मा (पोला भाई), बेबी पंडित,हरिओम गोयल,मयंक खंडेलवाल,आयुष बंसल,उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, राजकुमार गोयल (बॉबी), प्रशांत गोयल, विश्वनाथ भारद्वाज, उमेश अरोड़ा, विकास गोयल, खेमचंद तेजानी और प्रदीप एमआर प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

  रंजना सक्सेना, कुमकुम उपाध्याय, विनीता गोयल, अलका शर्मा, अंजू सिंघल, मनीषा भरतिया, अंजली बंसल, श्रीमती बॉबी अग्रवाल, मनोरमा गुप्ता और बबली जैन सहित महिला मंडल की पूरी टीम भी मेले की व्यवस्थाओं को संभालने में सक्रिय नजर आई।

रिपोर्ट-असलम सलीमी।