नेशनल चैम्बर:इंडिया एक्जिम बैंक दिल्ली के सहयोग से " उ0प्र0 से निर्यात - प्रोत्साहन,संभावनाओं एवं वित्तीय विकल्पों"पर,एक कार्यक्रम आयोजित।


हमारे देश में निर्मित वस्तुओं की विदेशों में होती है सराहना।

जानकारी के अभाव में निर्यातक अपनी वस्तुएं कई देशों में भेजने में है असमर्थ।

 इंडिया एक्जिम बैंक के द्वारा निर्यातक विभिन्न देशों में कर सकेंगे वस्तुओं का निर्यात।

हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो

आगरा:02 अगस्त,चैम्बर के स्थापना अमृत महोत्सव के तहत अध्यक्ष राजेश गोयल की अध्यक्षता में इंडिया एक्जिम बैंक दिल्ली के सहयोग से "उ0प्र0 से निर्यात प्रोत्साहन - संभावनाओं एवं वित्तीय विकल्पों" पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

इस कार्यक्रम में निर्यात प्रोत्साहन प्रकोष्ठ के चेयरमैन राजेश अग्रवाल ने अपने ओजस्वी स्वागत भाषण से निर्यातकों का उत्साह वर्धन किया। उन्होंने बताया कि हमारे माननीय प्रधानमंत्री हमारे देश में 2030 तक एक ट्रिलियन डॉलर तक निर्यात व्यापार को बढ़ाना चाहते हैं। इसी लक्ष्य के तहत उ0 प्र0 से निर्यात व्यापार को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने के लिए इंडिया एग्जिम बैंक की महाप्रबन्धक सुश्री मेघना जोगलेकर एवं उप महाप्रबन्धक और क्षेत्रीय प्रमुख सुश्री कुसुम सिंह हमारे बीच पधारी है।  इंडिया एक्जिम बैंक के बारे में भी जानकारी दी जाएगी और विभिन्न योजनाएं जो बैंक द्वारा निर्यातकों के लिए चलाई जा रही हैं,को समझ कर  निर्यातक अपना व्यापार बढ़ सकेंगे। 

इंडिया एक्जिम बैंक के अधिकारियों ने  बैंक के बारे में भी जानकारी दी गई और विभिन्न योजनाएं जो बैंक द्वारा निर्यातकों के लिए चलाई जा रही हैं,के बारे में समझाया।निर्यातक जानकारी के अभाव में इन योजनाओं का लाभ लेने में असमर्थ हो रहे थे। उनके द्वारा उभरते सितारे कार्यक्रम के लिए एक लोक सम्पर्क कार्यक्रम का आयोजन किया । अपने प्रेजेंटेशन के माध्यम से बैंक द्वारा भारतीय निर्यातकों को उभरते सितारे कार्यक्रम तथा अन्य वित्त पोषण के बारे में जानकारी प्रदान की। 

कार्यक्रम से जानकारी मिलने से उपस्थित निर्यातकों में बहुत ही प्रसन्नता देखी गयी, उन्होंने बताया गया कि इन योजनाओं की जानकारी के अभाव में वे  लाभ लेने से वंचित हो रहे हैं।

विदेश व्यापार प्रकोष्ठ के चेयरमैन अवनीश कौशल ने कहा कि आज के कार्यक्रम में जो जानकारी दी गई है। वह बहुत ही महत्वपूर्ण है। जिन देशों के बारे में हम निर्यातक सोचते भी नहीं हैं और वहां निर्यात व्यापार की असीमित संभावना है। हमारे देश में उत्पादित वस्तुओं की उन देशों में सराहना होती है। किन्तु जानकारी के अभाव में वहां हम निर्यात नहीं कर पा रहे। आज इंडिया एक्जिम बैंक द्वारा हमें जो जानकारी दी गई है इससे हम ऐसे देशों से भी निर्यात व्यापार करने में समर्थ होंगे। इस प्रकार देश के निर्यात व्यापार में वृद्धि होगी। 

चैम्बर अध्यक्ष राजेश गोयल ने इंडिया एक्जिम बैंक के अधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आगरा में चैम्बर के सहयोग से निर्यात प्रोत्साहन का जो कार्यक्रम किया गया है। यह बहुत ही सफल कार्यक्रम हुआ है। इसके अच्छे परिणाम आयेंगे और भविष्य में इंडिया एक्जिम बैंक आगरा में हमारे साथ ऐसे व्यापार वृद्धि के कार्यक्रम करती रहेगी। हम विश्वास दिलाते हैं कि उनके कार्यक्रमों को सफल बनाने में भरपूर सहयोग करेंगे और हम चाहेंगे कि अगला कार्यक्रम शीघ्र किया जाये।

बैठक में चैम्बर अध्यक्ष राजेश गोयल, निर्यात प्रोत्साहन प्रकोष्ठ के चेयरमैन राजेश अग्रवाल, विदेश व्यापार प्रकोष्ठ के चेयरमैन अवनीश कौशल, उप महाप्रबंधक कुसुम सिंह, एक्जिम बैंक की महाप्रबंधक सुश्री मेघना जोगलेकर,इंडिया एक्जिम बैंक की मुख्य प्रबंधक सुश्री जाह्नवी सिंह, एजीएम सुश्री दिव्या हरिहरन, मुख्य प्रबंधक सुश्री दीपिका पांडेय तथा चैम्बर के ओर से मयंक मित्तल, राजेंद्र गर्ग, दीपक माहेश्वरी एवं काफी संख्या में निर्यातक सदस्य मौजूद थे।