पंजाबी विरासत ने धूमधाम से मनाया,77वाँ स्वतंत्रता दिवस।



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा: 15 अगस्त, पंजाबी विरासत (पंजाबी,सिक्ख, खत्री,बहावलपुर एवं मुल्तानी समाज) द्वारा अहिंसा पार्क जयपुर हाउस पर 77 वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया।

 इस अवसर पर अध्यक्ष पूरन डाबर जी द्वारा ध्वजारोहण कर आजादी के जश्न का शुभारंभ किया गया। उन्होंने अपने उदबोधन में कहा.. कि किसी भी राष्ट्र का सबसे बड़ा पर्व उसका स्वतंत्रता दिवस है। स्वतंत्रता के बिना राष्ट्र न आगे बढ़ा,न बढ़ सकेगा। राष्ट्र हम सबसे मिलकर बना है। आगे उन्होंने सर्व समाज से कह कि समाज को निर्बल वर्ग की मदद कर उसे भी साथ लेकर चलना होगा। तभी समाज,राष्ट्र आगे बढ़ेगा।

 इस पुनीत मौके पर डा.कृष्ण गोपाल कपूर जी को उनके द्वारा समाज मे दिए गए योगदान पर शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया। उन्हें सम्मानित करने वालों में कार्यक्रम संयोजक अनिल वर्मा एडवोकेट,अध्यक्ष पूरन डाबर,संरक्षक मंडल के डा.पंकज महेंद्रू,अशोक अरोरा जी,सुनील मनचंदा जी,चंद्र मोहन सचदेवा जी,प्रभात कृष्ण अरोरा जी,उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह लवली,डा.नरेंद्र मल्होत्रा,तिलक राज महाजन आदि प्रमुख थे।

कार्यक्रम का सफल संचालन महामंत्री बंटी ग्रोवर ने किया।

आयोजन में दीप्ति खन्ना के निर्देशन मे छोटे छोटे बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जतिन अरोरा गिरधारी लाल घोड़ी वालो द्वारा भेजे गए ढ़ोलो द्वारा पार्क के आस पास पंजाबियत की मीठी सुगंध फैली,जिस पर निधि बेदी की महिला टीम ने ढोल की थाप पर भांगड़ा डाल कर माहोल और खुश नुमा कर दिया।

मंत्री मोहित कत्याल,कुसुम महाजन,कोषाध्यक्ष नवीन कृष्ण अरोरा, परिवार के गगन छाबड़ा,कांत खत्री,सुनीता मेहता,ऋषि चोपड़ा आदि ने व्यवस्थायो के सुचारू रूप सम्हाला।इसके अतिरिक्त बालकिशन,सचदेवा,क्षेत्रीय पार्षद रेनू गुप्ता, के एल खेत्रपाल,राजेंद्र कत्याल,हिमांशु सचदेवा,राज कुमार घई,बाला छाबड़ा,अनिल खन्ना,दीपक गुगलानी,मयंक सचदेवा,सुदर्शन दुआ,सुशील सचदेवा ,जसबीर सिंह अरोरा,धीरज कोहली जी निवर्तमान पार्षद,अंजू कुंद्रा जी, नवनीत कत्याल,अजय भल्ला,यश वर्धन बिट्ठल,प्रदीप कपूर विशेष रूप से पहुंचे। डा एम पी सिंह जी आदि की उपस्थिति सराहनीय रही।