पं.मदन मोहन रावत(खोजी बाबा) की समस्त जागरूक भक्तों से अपील।



हिन्दुस्तान वार्ता। 

आगरा : हमारा,श्री चिन्ताहरण महादेव मदिर आने वाले सभी भक्तो से कहना है कि चिन्ताहरण मदिर मे कुछ पुजारी मदिर मे भगवान के नाम पर धंधा कर रहे है । आज तक भक्तो से लाखो रुपये चन्दा लिया गया है, उसका हिसाब आज तक नही डाला है,जैसे राममंदिर मे चंदा किया गया,उसका हिसाब आज तक नही डाला गया। उसके बाद काली वाले मदिर पर चंदा किया गया,उसका हिसाब आजतक नही डाला गया। महादेव मदिर बना उसका हिसाब,आज तक नही डाला गया। उक्त का एवं मंदिर के नाम पर चंदा लिया,उसका हिसाब बताना ही चाहिए। 

भागवत के नाम पर लाखो रूपये भक्तो से लिये जा रहै हैं, कुछ को रसीद दे दी गई, कुछ भक्तो से बिना रसीद के रुपये ले रहै है।

 गुप्त दान के रूप मे कुछ पंडित कमा रहै है। कुछ पंडित टीका लगाकर, बैठ गये हैं। कुछ पंडित को कुछ नही आता,पंडित बने बैठे है। भागवत के नाम से काफी पैसा जमा किया भक्तो से, हमारा कहना है किसी गरीब आदमी का सहयोग करो, जो ज़रूरतमंद है।

  मैने  मुख्यमंत्री योगी जी को भी पत्र लिखा, इस मंदिर को सरकार अपने कब्जे मे ले, इस मंदिर में सुधार तभी होगा। भैरो के मंदिर के पास नशेवाजी का स्थान बना हुआ है। हमने शासन प्रशासन सब जगह लेटर लिखे है।

 मेरा सभी भक्तो को जागरूक करना है कि इस तरह के स्वार्थी लोगों से बचें एवं मंदिर को बचाएं। पुण्य कमाएं।


                            🙏हर हर महादेव🙏

            आपका -          

      पं. मदनमोहन रावत

          खोजी बाबा।