जनहित सामाजिक सेवा संस्थान के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ साधना द्वारा भजन संध्या पर,महिलाओं को किया सम्मानित।



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा: जनहित सामाजिक सेवा संस्थान के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ साधना द्वारा भजन संध्या का कार्यक्रम महिलाओं को समर्पित रहा।

 कार्यक्रम में शहर की विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली मात्र शक्तियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मा.कुंदनिका शर्मा (पूर्व पार्षद ),बबीता पाठक, कंचन बंसल( पार्षद), ईशा त्रिपाठी ,अनामिका शर्मा ,राखी त्यागी, डॉ नीतू सिंह ,कुमकुम उपाध्याय को पटका व स्मृति चिन्ह के रूप में पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।

  संस्था सरिता महासचिव सोनी त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि यह कार्यक्रम अपने सनातन धर्म और संस्कारों को जोड़ने के लिए हर महीने किए जाते हैं। आधुनिकता की होड़ में हम अपने संस्कारों और सनातन संस्कृति को कहीं पीछे छोड़ते जा रहे हैं, इस तरह के कार्यक्रमों में बच्चों को भी हमारी सनातन संस्कृति के बारे में ज्ञान मिलता है।

 कार्यक्रम में कुंदनिका शर्मा जी ने बेटियों के लिए आत्मरक्षा के गुण सीखने की बात कही। बबीता पाठक जी द्वारा संस्था के कार्यों क़ी प्रशंसा की।

कंचन बंसल जी ने संस्था को इस तरह के समाज कल्याण में किए गए कार्यों के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

  संस्था द्वारा सभी अतिथियों को पौधा भेंट किया गया।

कार्यक्रम में संस्था महासचिव सोनी त्रिपाठी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सरिता तिवारी, नेहा अग्रवाल शालिनी अग्रवाल , मालती त्रिपाठी, निधि गुप्ता, पूजा शर्मा ,भावना अस्थाना ,युविका शर्मा ,मंजू शर्मा ,हिना जैन ,कविता रजवानी, मधु गुप्ता, अमीषा ,प्रीति दीक्षित ,मीरा महेश्वरी,अश्विनी त्रिपाठी ,शुभम तिवारी, निखिल तिवारी, विख्यात त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।