इंडिया ताइक्वांडो फेडरेशन (I T) के प्रमुख पदाधिकारियों का भव्य स्वागत,सम्मान।



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा: 3 जुलाई, एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम आगरा मे इंडिया ताइक्वांडो फ़ेडरेशन (I.T) के आगरा डिस्ट्रिक्ट के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री रवि कांत चावला जी व आगरा डिस्ट्रिक्ट के चेयरमैन श्री मनःकमेश्वर जी मंदिर के महंत परम् पूज्य श्री योगेश पूरी जी व आगरा डिस्ट्रिक्ट के सचिव श्री रघुनाथ यादव जी का आगरा स्टेडियम के सीनियर व जूनियर खिलाड़ियों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर महन्त जी ने सभी को आशीर्वाद दिया। उन्होंने अपेक्षा की,कि सभी खिलाड़ी,आस्था विश्वास के साथ अपने कर्तव्य का पालन करें।

 इस मौके पर शिवानी दीक्षित,अनुज, आदित्य महाजन, गिरिजेश,खुशबू ,प्रिया, नीरज, आशीष, रजत राणा, हर्षवर्धन, वसीम, लकी, वंदना,भावना, अथर्व, रुद्र, आलिया,प्राची, शिवानी,अविषि आदि की उपस्थिति सराहनीय रही।