166 वर्ष के इतिहास में पहली बार,रेल की कमान महिला शक्ति के हाथ।



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो 

आगरा। आगरा मंडल व्यापार संगठन के व्यापारी नेता एवं क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति सदस्य एवं मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री सदस्यों ने श्रीमती जया वर्मा सिन्हा को रेलवे बोर्ड की पहली महिला चेयरपर्सन,सीईओ  नियुक्त किये जाने पर हर्ष व्यक्त कर, उनक़ो भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

संगठन के सदस्यों ने आशा व्यक्त की है कि इनके नेतृत्व में रेलवे जो देश की लाइफ लाइन है, उसमें और उन्नति होगी। 

श्रीमती जया वर्मा सिन्हा 1988 बैच की भारतीय रेलवे यातायात सेवा की अधिकारी हैं। वे वर्तमान में रेलवे बोर्ड के सदस्य के रूप में कार्य कर रही थीं। इन्हें रेलवे का लंबा अनुभव है।  रेलवे में कमर्शियल पद से रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष  पद पर पहुंचने वाली,वे पहली महिला अधिकारी हैं।

शुभकामनाये देने वालों में सर्वश्री पवन बंसल अध्यक्ष, त्रिलोकचंद शर्मा महामंत्री, राजेश गोयल कोषाध्यक्ष, कृष्ण कुमार गोयल कार्यवाहक अध्यक्ष, चरणजीत थापर, राजकुमार अग्रवाल संरक्षकगण, प्रकाश अग्रवाल, श्याम जरारी, चरणजीत टिम्मा, सलीम जब्बार, रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री सदस्य रिंकू अग्रवाल, राजकुमार शर्मा, पंकज अग्रवाल, मुकेश वर्मा, सौरव अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, अखिल जैन, अखिल बंसल, सुशील यादव, रितेश अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, अभिषेक गोयल आदि प्रमुख हैं।