खाटू श्याम जी मंदिर में सुहागिनों ने किया रानी सती दादी काे नमन।



हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो

आगरा।भारत राजस्थान में जी झुंझार एक धाम, सूरज शामी बना देवरो दादी जो अस्थान…, दादी जी आओ थार, मैं लाड लड़ाउंगी…जैसे भजनों के साथ रानी सती दादी महिला मंडल ने रानी सती का जन्मोत्सव मनाया। 

जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर में आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में सुहागिन महिलाओं ने विधिवत पूजन किया। मंडल सदस्य उषा ने बताया कि राजस्थान के झुंझनु में रानी सती का प्राचीन मंदिर है। परम आराध्य श्री दादी जी के प्रताप उनके वैभव व अपने भक्तों पर निःस्वार्थ कृपा बरसाने वाली “माँ नारायाणी” के भक्त भारत में ही नही विदेशों में भी हैं। पौराणिक इतिहास के अनुसार महाभारत के युद्ध में चक्रव्यूह में वीर अभिमन्यु वीर गति को प्राप्त हुए थे | उस समय उत्तरा जी को भगवान श्री कृष्ण जी ने वरदान दिया था कि कलयुग में तू “नारायाणी” के नाम से श्री सती दादी के रूप में विख्यात होगी और जन जन का कल्याण करेगी। सारी दुनिया में तू पूजीत होगी।

 माता के जन्मोत्सव कार्यक्रम में लाल जोड़े में श्रंगार करके आयीं सभी सुहागिनों को सुहाग सामिग्री प्रदान की गयी, साथ ही संकल्प लिया गया कि आगामी दिनों में जरूरतमंद महिलाओं को रोजगार परक कोर्स करवाए जाएंगे। इस अवसर पर मंदिर परिसर को रंग बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था। कार्यक्रम में लीला,संगीता, सुनीता, रेनू, रीतिका, पूनम,स्वाति,आशा आदि की उपस्थित प्रमुख रही।