माथुर वैश्य केंद्रीय महिला मंडल ने किया आगरा महिला मंडल का सम्मान।

             


पुरानों के सम्मान संग नए सदस्यों का स्वागत कर संपन्न हुई आभार गोष्ठी।

महिला आरक्षण बिल पारित होने की बांटी मिठाई, कहा महासभा में भी बढ़े महिला योगदान।

- गणेश उत्सव मनाते हुए किया 136 वीं माथुर वैश्य महासहा जयंती समारोह पर चर्चा।

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। हर अनुभव कुछ न कुछ सिखाता है। विगत दिनों 7 से 14 अगस्त तक आगरा में पहली बार माथुर वैश्य केंद्रीय महिला मंडल द्वारा आयोजित किए गए शिव महापुराण कथा के सफल आयोजन का आधार सभी का सहयोग था। इसी सहयोग का सम्मान करते हुए सभी का आभार किया केंद्रीय महिला मंडल अध्यक्ष दीपिका डॉ. प्रवीण गुप्ता ने।

सोमवार को पचकुइयाँ स्थित माथुर वैश्य सभागार में आभार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में माथुर वैश्य आगरा महिला मंडल की सदस्याओं का केंद्रीय महिला मंडल द्वारा आभार प्रकट किया गया। समारोह का आरंभ गणेश वंदना के साथ हुआ। नीतू मनोज ने गणेश वंदना पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। पर्यावरण आधारित नामों पर महिलाओं के ग्रुप बनाए गए जिन्होंने भक्तिमय भजन और ज्ञान वर्धक खेलों के साथ समारोह आगे बढ़ाया।

लोक सभा में पारित हुए महिला आरक्षण बिल पर केंद्रीय महिला मंडल अध्यक्ष दीपिका डॉ प्रवीण गुप्ता ने कहा कि देश की सबसे बड़ी संस्था में जिस तरह नारी शक्ति को सम्मान मिला है उसी तरह माथुर वैश्य महासभा की कार्यसमिति में भी महिलाओं का योगदान बढ़े। समारोह में आगरा महिला मंडल के नए सत्र 2023- 24 का आरंभ नए सदस्यों के स्वागत के साथ हुआ। आने वाले दिनों में आयोजित होने वाले 136 वीं माथुर वैश्य महासभा जयंती समारोह पर चर्चा की गई।

 शिव महापुराण कथा आयोजन में सहयोग करने वालीं ममता ,भारती संजय, नीलम राकेश, नीलम, पारुल राजेश, प्रीति मुकेश, चंचल नीरव, उर्मी अमित, कल्पना, संगीता, अनीता अनूप, रजनी, उर्मिला, रंजना को रुद्राक्ष की माला और मुकुट पहना कर एवं तुलसी का पौधा प्रदान कर सम्मानित किया गया। संचालन केंद्रीय सांस्कृतिक मंत्राणी रूपम विशाल ने किया। केंद्रीय कोष निरीक्षक गीता आजाद, समाजिक इतिहास मंत्राणी अनीता कोठिया, आगरा महिला मंडल मंत्राणी नविता राजेश, केंद्रीय संयोजिका प्रीति मुकेश आदि उपस्थित रहीं।