प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल ने हर्षोल्लास से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव।



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा:कृष्ण जन्माष्टमी को जन्माष्टमी एवं गोकुलाष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। विष्णुजी के दशावतारों में से आठवें और चौबीस अवतारों में से बाईसवें अवतार श्रीकृष्ण के जन्म के जन्मोत्सव को मनाया जाता है। 

पुराणों के अनुसार,श्रीकृष्ण त्रिदेवों में से एक भगवान विष्णु के अवतार हैं।

 प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में बुधवार, 6 सितंबर, को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया गया।

विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, श्री श्याम बंसल, प्राचार्य श्री अरविंद श्रीवास्तव ,मुख्य समन्वयक श्री संजय शर्मा एवं शिक्षकवर्ग ने भगवान श्री कृष्ण की आरती की। 

जन्माष्टमी के इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने श्रीकृष्ण के जन्म की एक नृत्य नाटिका द्वारा प्रस्तुत किया। छात्रों की प्रस्तुति ने सभी के मन को मोह लिया था। मटकी फोड़ कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन कक्षा-5 के आरव गोयल और दर्शाता सोनी द्वारा किया गया।

विद्यालय के निदेशक डॉ० सुशील गुप्ता ने आज के कार्यक्रम में बच्चों का उत्साह बढ़ाया तथा सभी को कृष्ण के आदर्शों  को जीवन में आत्मसात  करने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। 

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने

राधा , कृष्ण, नारदमुनि, शिव,मीरा, सीता,राम आदि के स्वरूपों में बच्चों ने प्रस्तुति दी।