ब्रेनोब्रेन,सत्र 2023 का पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न।

 

                        

                       

                       

                     


हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा:ब्रेनोब्रेन एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है, जो संपूर्ण विश्व में ऐबेकस एजुकेशन का प्रथम अंवेषक है। यह 44 देशों में मौजूद है, जिसमें 2,00,000 से अधिक छात्र इस कौशल विकास कार्यक्रम से लाभांवित हो रहे हैं। ब्रेनोब्रेन का उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण एवं कौशल विकास करना है। इसी ध्येय को दृष्टिगत रखते हुए संस्था द्वारा अगस्त माह में बीओबी वंडर किड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

गत 6 अगस्त और 13 अगस्त, 2023 को कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों के लिए राष्ट्रीय स्तर की अंतर्विद्यालयी 13वीं बीओबी वंडरकिड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें आगरा के 45 विद्यालयों ने अत्यंत उत्साह के साथ भाग लिया तथा 2500 से अधिक बच्चों ने परीक्षा दी। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारत के 2000 विद्यालयों के 50,000 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया तथा 29 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश इस आयोजन का हिस्सा थे।

उपरोक्त प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह रविवार,1अक्टूबर को प्रातः 9 बजे से आर.बी.एस.ऑडिटोरियम, आगरा में आयोजित किया गया, जहाँ राष्ट्रीय पदकधारकों और विजेताओं को नकद पुरस्कार, स्वर्ण एवं रजत पदक और सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए। इसी के साथ ही ब्रेनोब्रेन स्नातक समारोह भी आयोजित किया, जिसमें 150 बच्चे जिन्होंने 10 स्तर पूरे कर लिए हैं, उन्हें स्नातक डिग्री से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. गिरधर शर्मा,विशिष्ट अतिथि डॉ. शिवानी चतुर्वेदी एवं श्री देवी सरीन समारोह में उपस्थित थे। आयोजन में डॉ.सुशील गुप्ता एवं टीम ब्रेनोब्रेन,कविता अग्रवाल सिटी कॉर्डिनेटर - ब्रेनोब्रेन,आदि की उपस्थिति सराहनीय रही।

राष्ट्रीय वंडर किड्स एवं राष्ट्रीय टॉपर्स की सूची निम्न है।


जय हिन्द...🚩