प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल,आगरा में "अप्सा फिएस्टा 2023 के अंतर्गत "अंग्रेजी वाद विवाद प्रतियोगिता"का आयोजन।



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा: एसोसिएशन ऑफ़ प्रोग्रेसिव स्कूल्स ऑफ़ आगरा (अप्सा) सदैव ही विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने में अग्रणी रहता है। इसी ध्येय को दृष्टिगत रखते हुए शुक्रवार, 13 अक्तूबर, 2023 को प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल,आगरा में "अप्सा फिएस्टा 2023 के अंतर्गत "अंग्रेजी वाद विवाद प्रतियोगिता"का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता 'कनिष्ठ व वरिष्ठ ' दो वर्गों में आयोजित की गई। वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय था-कनिष्ठ वर्ग -' पेरेंट्स शुड बी हैल्ड लीगली रिस्पोंसिवल फॉर द क्राइम्स कमिटेड बाय देयर माइनर चिल्ड्रन' तथा वरिष्ठ वर्ग का विषय था - ' टुडे मीडिया प्लेज़ द मोस्ट इंपोर्टेंट रोल इन इनफ्लूएन्सिंग पब्लिक ओपिनियन'। कनिष्ठ वर्ग में प्रारंभिक चरण में चयनित 12 तथा वरिष्ठ वर्ग में चयनित 13 विद्यालयों के प्रतिभागियों ने आज अपने वाकचातुर्य का प्रदर्शन किया। 

 प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में गुरलीन कौर, रचना मिश्रा, डॉ. अनिल उपाध्याय, डॉ. आर. एस. तिवारी, डॉ. विनीत सखूजा, डॉ. सिमरन गुलाटी उपस्थित थे। उन्होंने छात्रों के वाकचातुर्य एवं आत्मविश्वास की प्रशंसा करते हुए उनके बेहतर भविष्य हेतु अनेकानेक शुभकामनाएँ दीं।

इस प्रतियोगिता के आरंभिक चरण में आगरा शहर के अप्सा से संबद्ध लगभग 32 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें से श्रेष्ठ 12 विद्यालय मुख्य व अंतिम चरण के लिए चयनित किए गए।

आज की प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे -

कनिष्ठ वर्ग -

1. वैष्णव पाल (गायत्री पब्लिक स्कूल, शास्त्री पुरम) - प्रथम 

2. सृजन सहगल (सेंट पीटर्स कॉलेज) - द्वितीय

3. नव्या मेहरोत्रा (सी.एफ. एंड्रयूज, बल्केश्वर) - तृतीय

4. जतिन धनवानी (सी.एफ. एंड्रयूज, बल्केश्वर) प्रथम सांत्वना

5. पीहू जैन (सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल, कर्मयोगी) द्वितीय सांत्वना।

वरिष्ठ वर्ग-

1. ध्रुव मखीजा (सेंट पीटर्स कॉलेज) - प्रथम

2. मेघा सेंगर (सेंट एंड्रयूज) - द्वितीय

3. नंदिनी वर्मा (गायत्री पब्लिक स्कूल यूनिट 2) - तृतीय 

4. मोहिनी शर्मा (गायत्री पब्लिक स्कूल यूनिट 1) - प्रथम सांत्वना

5. खदीजा आसिफ (सेंट एंड्रयूज स्कूल) - द्वितीय सांत्वना।

इस अवसर पर अप्सा के अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता व प्राचार्य श्री अरविंद श्रीवास्तव उपस्थित थे। उन्होंने छात्रों के प्रयास की सराहना की।