जनहित समाजिक सेवा संस्थान ने श्री दुर्गा पूजा के साथ,डांडिया नृत्य का किया भव्य आयोजन।


हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा: जनहित सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा विभव विहार ,शमशाबाद रोड पर, श्री दुर्गा पूजा का आयोजन हर वर्ष की भांति,बड़े ही श्रद्धा भाव से किया गया। भक्तों द्वारा किए गए,डांडिया नृत्य मुख्य आकर्षण रहा। संस्था महासचिव सोनी त्रिपाठी की पूजन एवं डांडिया नृत्य में प्रमुख भूमिका रही।

 उन्होंने बताया कि हम..सभी भक्तों को महाप्रसादी श्रद्धा पूर्वक ग्रहण कराते हैं। महिलाएं मां शक्ति की भक्ति में लीन होकर डांडिया करके,नवरात्रों को हम सभी एक त्यौहार की तरह ही मानते हैं। दुर्गा पूजा का पर्व, देवी दुर्गा मां की बुराई के प्रतीक राक्षस महिषासुर पर विजय के रूप में मनाया जाता है। 

अतः हम सब, दुर्गा पूजा का पर्व 'बुराई पर भलाई की विजय' के रूप में मानाते हैं। यह त्यौहार ब्रह्मांड में नारी शक्ति को 'शक्ति' के रूप में भी दर्शाता है।  

 कार्यक्रम में संस्था महासचिव सोनी त्रिपाठी,किरन कुमार ,डॉ.नेहा सक्सेना, निकिता ,पूजा चावला, माधवी गुप्ता गुंजन शर्मा,कमल जीत कौर, सरिता तिवारी, ईशा त्रिपाठी ,अवनी त्रिपाठी ,भावना जादौन ,कुमुद उपाध्याय ,अमीषा, ग्रुप कैप्टन कुंवर जयपाल सिंह, कैप्टन प्रणय रावत,कुंदनिका शर्मा ,पवन अग्रवाल, कुंज बिहारी अग्रवाल,शांति दूत बंटी ग्रोवर,डॉ.रजनीश त्यागी ,हिमांशु पाराशर, डॉ.अतुल कुलश्रेष्ठ,महेश धाकरे, दीपिका आहूजा ,अनु अरोड़ा ,अश्विनी गुप्ता, पल्लवी पाठक ,अनामिका शर्मा ,राजेश पंडित, डी.के जग्गी , अनिल सहगल, अजय चाहर, सुभाष चाहर, विख्यात त्रिपाठी, ममता गुप्ता, अर्चना तिवारी, हिना जैन, सत्यतिवारी, रिधि अरोरा, निधि गुप्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।