गाँधी जयंती पर,युवा अलवी वैल.सोसाइटी ने मेधावी बच्चों व हाजियों का किया सम्मान।



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा: 2 अक्टूबर,होटल चाहत पैलेस,नरीपुरा जगनेर रोड आगरा पर युवा अलवी वैलफेयर सोसाइटी ने अपने द्वितीय वार्षिक कार्यक्रम में समाज के वर्ष 2023 हाईस्कूल, इंटर, ग्रेजुएशन,पोस्ट ग्रेजुएशन व डिग्री,डिप्लोमा मे प्रथम श्रेणी आये,मेधावी छात्रों व मुस्लिम समाज में इस वर्ष बनने वाले सभी  हाफ़िज़,नादिरा,आलिम आदि को सोसाइटी के नाम का पटका व सम्मान पत्र के साथ मेडल व प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। 

 गांधी जयंती के अवसर पर बच्चों के लिए विचार गोष्ठी प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें 13 बच्चों ने भाग लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के व्यक्तित्व पर अपने विचार रखे। जिसके पश्चात फिरोजाबाद से आयी प्रथम पुरस्कार इलमा जफर व द्वितीय पुरस्कार टेड़ी बगिया से आये जुनैद अलवी व तृतीय स्थान शिवनगर गाटर वाली गली से आयी रानी अलवी को सम्मानित पैनल के द्वारा जिसमें मास्टर रशीद अहमद अलवी व इमदाद अलवी (रेलवे), डा. बी.डी.खान अलवी जी के द्वारा इन बच्चों का चयन किया गया। 

 तीनों प्रतिभागियों को सोसाइटी के नाम की ट्राफी व पटका डालकर सम्मानित किया  उनके बेहतर मुस्तकबिल की दुआ की। इस वर्ष 2023 को हज करने वाले हाजियों का इस्तकबाल सोसाइटी के नाम का पटका व कानूनी शरियत नामक किताब देकर सम्मानित किया। साथी ही महानगर अध्यक्ष भाई शाहिद हुसैन अलवी जी व उनकी टीम के द्वारा कोर व प्रदेश कमेटी के साथ साथ सरपरस्तों व जिला पदाधिकारियों का बैच लगाकर सम्मानित किया‌। इसके साथ ही सोसाइटी के द्वारा सभी कोर, प्रदेश, जिला, महानगर के साथ साथ सरपरस्तों को भी सोसाइटी के नाम का पटका व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। मंच से सोसाइटी के पदाधिकारियों ने अपनी बातों का रखा व बच्चों ने भी अपने  विचार व्यक्त किए। वहीं 9 वर्षीय अलशिफा खातून ने अपनी  बातों को रखा, जिससे प्रभावित होकर काफी लोगों ने उनको इनाम के रूप में नकद धनराशि दी व अलशिफा खातून की सराहना की। सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल कदीर अलवी व अन्य शीर्ष पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में शामिल सभी हज़रात का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया। 

इस मौके पर आगरा के बाहर दूसरे जिलों से आए हुए हजरात भी शामिल रहे।  जिलाध्यक्ष अशफाक शाह अलवी ने एत्मादपुर आगरा निवासी कासिम अलवी को नगर अध्यक्ष एत्मादपुर व महानगर अध्यक्ष शाहिद हुसैन अलवी ने ख्वासपुरा जगनेर रोड आगरा निवासी उमर अलवी को महानगर सचिव व वार्ड 61 का प्रभारी के पद पर मनोनित किया गया।  शानदार मैनेजमेंट व सफल कार्यक्रम के लिए महानगर टीम को मुबारकबाद दी।

इस मौके पर सोसाइटी के सरपरस्त हाजी रमजान अलवी, हाजी ए आर बाबू, हाजी फरहत अली एडवोकेट, हाजी हनीफ अलवी, हाजी जहीरूद्दीन अलवी, हाजी वकील अहमद कादरी, हाजी निजाम अली नेताजी, हाजी साबू अलवी चक्की वाले, हाजी सैय्यद फैजबख्श, हाजी निरंजन अलवी, हाजी हबीब अलवी, हाजी एस एस आजाद अलवी, हाजी इरशाद अलवी, सलीम शाह अलवी, हबीब अलवी (रेलवे वाले), डा. मुवीन अलवी जी, अलीम अलवी, लियाकत अलवी रेलवे वाले, मेहराज अलवी, लियाकत अलवी उर्फ बब्बू भाई, वहीद अलवी, अब्दुल सलीम अलवी व सोसाइटी के प्रबंधक इस्ताक अलवी, प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल कदीर अलवी, प्रदेश उपाध्यक्ष शहजाद अलवी, राजमोहम्मद अलवी,प्रदेश कोषाध्यक्ष डा. बी. डी. खान अलवी, प्रदेश सहकोषाध्यक्ष गुलशेर अलवी, प्रदेश प्रवक्ता सद्दाम अलवी, प्रदेश मीडिया प्रभारी रहमान अलवी, प्रदेश संगठन मंत्री शमशेर अलवी मुल्लाजी, शफीक अलवी, प्रचार मंत्री आरिफ अलवी, शमशेर अलवी उर्फ भोला भाई, गफ्फार अलवी, प्रदेश सचिव अफसर अलवी, खुशहाल अलवी मंडल महासचिव चांद शाह अलवी, जिला अध्यक्ष अशफाक शाह अलवी, जिला सचिव नासिर अलवी, जिला सचिव आरिफ अलवी, नगर अध्यक्ष एत्मादपुर कासिम अलवी, जिला कार्यकारिणी सदस्य साहिल अलवी, रमजान अलवी, महानगर अध्यक्ष शाहिद हुसैन अलवी, महानगर उपाध्यक्ष बफाती अलवी, सलमान अलवी, अजमेरी अलवी, महानगर संगठन मंत्री ईनुस अलवी, महानगर कोषाध्यक्ष डा अलीम अलवी, महानगर सचिव महबूब अलवी, डा इमामुद्दीन अलवी, शानू अलवी, उमर अलवी, छावनी विधानसभा अध्यक्ष वकील अलवी, छावनी विधानसभा उपाध्यक्ष अकरम अलवी, छावनी विधानसभा सचिव राशिद अलवी, छावनी विधानसभा सचिव जाबिर अलवी, महानगर सदस्य सत्तार अलवी, गुलजार अलवी, सोनू अलवी, वाहिद अलवी, हाशिम अलवी, रफीक अलवी, जुगनू अलवी, अशफाक अलवी, शकील अलवी, आमीन अलवी, भूरे खान इंजीनियर, मास्टर छोटे अलवी, हमीद अलवी, हनीफ अलवी, जावेद अलवी, मुन्ना अलवी, मुनीर अलवी, लाला अलवी, राहुल अलवी, आरिफ अलवी, सोहेल अलवी आदि सैंकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।